Lucknow : खेती में रासायनिक खाद का प्रयोग कम करेगी राज्य सरकार, किसानों को मुफ्त मिलेंगे हरी खाद के बीज

कृषि मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बीज पोर्टल को समय पर खोला जाए ताकि किसानों को बुवाई के लिए बीज मिलने में देरी न हो। इस वर्ष धान, दलहन, तिलहन और बाजरा समेत सभी फसलों के बीज वितरण का

Apr 17, 2026 - 22:05
 0  9
Lucknow : खेती में रासायनिक खाद का प्रयोग कम करेगी राज्य सरकार, किसानों को मुफ्त मिलेंगे हरी खाद के बीज
Lucknow : खेती में रासायनिक खाद का प्रयोग कम करेगी राज्य सरकार, किसानों को मुफ्त मिलेंगे हरी खाद के बीज

उत्तर प्रदेश सरकार ने खेतों की सेहत सुधारने और रासायनिक खाद पर निर्भरता कम करने के लिए हरी खाद को बढ़ावा देने का फैसला किया है। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने आगामी खरीफ सीजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए बताया कि इस बार किसानों को 45 हजार कुंतल ढैंचा बीज और 4 लाख मुफ्त मिनीकिट बांटे जाएंगे। प्रत्येक मिनीकिट में ढैंचा, मक्का, उर्द, ग्वार, भिंडी, लोबिया और ज्वार के बीज शामिल होंगे। सरकार का उद्देश्य है कि किसान पारंपरिक खाद का उपयोग बढ़ाएं जिससे मिट्टी की उपजाऊ शक्ति बनी रहे।

कृषि मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बीज पोर्टल को समय पर खोला जाए ताकि किसानों को बुवाई के लिए बीज मिलने में देरी न हो। इस वर्ष धान, दलहन, तिलहन और बाजरा समेत सभी फसलों के बीज वितरण का लक्ष्य पिछले साल के मुकाबले काफी बढ़ाया गया है। इसके अलावा रागी, कोदो और सावा जैसे मोटे अनाज के उत्पादन पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बैठक में यह भी तय किया गया कि खाद की बिक्री और उपलब्धता पर कड़ी नजर रखी जाएगी। जिन इलाकों में फसलों की पैदावार कम है, वहां सुधार के लिए अलग से योजना बनाई जाएगी। इस मौके पर कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

Also Click : Hardoi : कछौना थाने के उपनिरीक्षक पर आगंतुक से बदतमीजी का आरोप निलंबन की कार्रवाई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow