Lucknow: नवदीप रिणवा के निर्देशन में उपाम में ERO-DEO का विशेष प्रशिक्षण सम्पन्न। 

 उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी (उपाम) में मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारियों और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों

Feb 17, 2026 - 16:16
38 Views
Lucknow: नवदीप रिणवा के निर्देशन में उपाम में ERO-DEO का विशेष प्रशिक्षण सम्पन्न। 
नवदीप रिणवा के निर्देशन में उपाम में ERO-DEO का विशेष प्रशिक्षण सम्पन्न। 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी (उपाम) में मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारियों और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) के लिए एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण उन अधिकारियों के लिए था जो जून और सितंबर 2025 में आयोजित पूर्व प्रशिक्षण में शामिल नहीं हो पाए थे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के अनुसार प्रशिक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची के निर्माण, संशोधन और पुनरीक्षण प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, त्रुटिरहित और समयबद्ध बनाना है।

प्रशिक्षण में चित्रकूट, बलरामपुर, बस्ती, हाथरस, श्रावस्ती और कौशांबी सहित छह जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों तथा विभिन्न जिलों के 55 ईआरओ ने भाग लिया।

कार्यक्रम में संवैधानिक और वैधानिक प्रावधानों, जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1950, निर्वाचक नामावली नियमावली और भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों पर विस्तृत जानकारी दी गई।

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 की कार्यवाही, नोटिस चरण, सुनवाई प्रक्रिया और नियमों के अनुपालन पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही ईआरओ नेट प्रणाली, बीएलओ ऐप और मतदाता सूची प्रबंधन से जुड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।

अधिकारियों को नाम जोड़ने, हटाने, संशोधन तथा शिकायत निस्तारण की प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से संचालित करने का प्रशिक्षण दिया गया। हेल्पलाइन 1950 से प्राप्त शिकायतों के समाधान, बीएलओ की भूमिका और पोलिंग स्टेशन के युक्तिकरण पर विशेष सत्र आयोजित हुए।

प्रातःकाल सैद्धांतिक सत्र और अपराह्न में डिजिटल प्रणालियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण कराया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षण की प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिभागियों का मूल्यांकन भी किया गया।

Also Read- नूपुर शर्मा ने पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल की सराहना की, बहनों की सुरक्षा और सशक्तिकरण पर जोर दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow