Hardoi: दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान: जिला कार्यशाला में शंकर लाल लोधी ने दिया सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का संदेश।
7 मार्च से 14 अप्रैल तक प्रत्येक मंडल में आयोजित होने वाले दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत जिला कार्यशाला
हरदोई: 7 मार्च से 14 अप्रैल तक प्रत्येक मंडल में आयोजित होने वाले दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी शंकर लाल लोधी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, भाजपा की कार्य पद्धति तथा चुनाव के माध्यम से जनसेवी सरकार के निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांत भारतीय संस्कृति और राष्ट्र निर्माण के मूल आधार हैं। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक राष्ट्रवाद भारत की आत्मा है, जो समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर राष्ट्र को सशक्त बनाने का मार्ग प्रशस्त करता है। भाजपा इसी विचारधारा को लेकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का कार्य कर रही है।
उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की कार्य पद्धति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन आधारित कार्य प्रणाली ही पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है। कार्यकर्ता केंद्रित व्यवस्था, अनुशासन एवं सेवा भाव के माध्यम से भाजपा समाज के प्रत्येक वर्ग के हितों की रक्षा करते हुए राष्ट्र सेवा का कार्य कर रही है।
श्री लोधी ने चुनाव को जनसेवा का माध्यम बताते हुए कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया के जरिए जनसेवी सरकार का निर्माण ही भाजपा का लक्ष्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं तथा संगठन की नीतियों को समाज में प्रभावी रूप से स्थापित करें।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने अपने संबोधन में कहा कि प्रशिक्षण महा अभियान कार्यकर्ताओं के वैचारिक और संगठनात्मक सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति, विचारधारा एवं कार्य प्रणाली की विस्तृत जानकारी प्राप्त होगी, जिससे संगठन और अधिक मजबूत होगा।
जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को समाज में लागू करते हुए जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह अभियान संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा तथा आगामी कार्यक्रमों में पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण शास्त्री ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय का दर्शन समाज के समग्र विकास का मार्गदर्शक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करने का आह्वान किया।
- संचालन अभियान के जिला संयोजक एवं जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से निवर्तमान जिला अध्यक्ष सौरभ मिश्रा नीरज, पूर्व जिला अध्यक्ष रामकिशोर गुप्ता गुड्डू, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती वर्मा, डीसीबी अध्यक्ष अशोक सिंह, सहकारी बैंक अध्यक्ष संडीला के अध्यक्ष विष्णु दयाल शुक्ला, क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री विमल सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री, कर्मवीर सिंह चौहान, एसपी मौर्य, संदीप सिंह, प्रीतेश दीक्षित, संजय सिंह गुड्डू, श्रवण कनौजिया, जिला महामंत्री ओम वर्मा, सत्येंद्र राजपूत, आजाद भदौरिया, जिला मंत्री अविनाश पांडे, अजय शुक्ला, नीतू चंद्रा, मीना वर्मा, मंगतराम अर्कवंशी, जयदेवी राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक, प्रचार मंत्री संदीप अवस्थी, कार्यालय मंत्री अतुल सिंह, सह मीडिया प्रभारी सत्यम शुक्ला, आईटी प्रमुख सौरभ सिंह गौर, सोशल मीडिया प्रमुख प्रद्युम्न आनंद मिश्रा, अभियान टोली की सदस्य अनुराधा मिश्रा, अविनाश मिश्रा, मोर्चा अध्यक्षगण सहित मंडल अध्यक्ष एवं मंडल की प्रशिक्षण अभियान टोली के सदस्य मौजूद रहे।
Also Read- Lucknow Metro में शुरू हुआ QR आधारित टिकट सिस्टम, हजरतगंज स्टेशन पर उद्घाटन।
What's Your Reaction?











