Hardoi: स्वर्गीय कुबेर लाल की पुण्यतिथि पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर, विशाल कवि सम्मेलन और भंडारे का आयोजन

स्वर्गीय कुबेर लाल की पुण्यतिथि के अवसर पर कुबेर लाल जन सेवा संस्थान द्वारा अहिरोरी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर

Aug 5, 2026 - 17:46
 0  4
Hardoi: स्वर्गीय कुबेर लाल की पुण्यतिथि पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर, विशाल कवि सम्मेलन और भंडारे का आयोजन
स्वर्गीय कुबेर लाल की पुण्यतिथि पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर, विशाल कवि सम्मेलन और भंडारे का आयोजन

अहिरोरी (हरदोई)। स्वर्गीय कुबेर लाल की पुण्यतिथि के अवसर पर कुबेर लाल जन सेवा संस्थान द्वारा अहिरोरी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, विशाल कवि सम्मेलन एवं भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। संस्थान द्वारा गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी सामाजिक सेवा के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं मिश्रिख सांसद अशोक कुमार रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने चिकित्सा शिविर का उद्घाटन करते हुए समाज सेवा के क्षेत्र में संस्थान द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन एवं जिला उपाध्यक्ष रितेश दीक्षित भी उपस्थित रहे। अतिथियों ने शहर से आए कवियों की रचनाओं का श्रवण किया तथा चिकित्सा शिविर में आए लोगों को निःशुल्क दवाइयों के वितरण और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की गई। संस्थान की संस्थापक एवं वरिष्ठ समाजसेविका निरमा देवी ने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा ही संस्थान का मुख्य उद्देश्य है। चिकित्सा शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर निःशुल्क दवाइयों का लाभ उठाया।

कवि सम्मेलन में कवि अजीत शुक्ला, नीरज पांडे, गीतेश दीक्षित, जगजीवन मिश्र, अशोक अग्निपथी, आकांक्षा गुप्ता और मधुप श्रीवास्तव ने अपनी रचनाओं का पाठ कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर विधायक पुत्र आभाष कुमार, डॉ. चित्रा मिश्रा, सोहिनी दीक्षित, डॉ. कलीम उल्ला कुरैशी, डॉ. संजीव द्विवेदी, डॉ. इंदु दीक्षित, सदस्य प्रशांत गुप्ता, नितिन, गौरव ठाकुर, अमिता मिश्रा "मीतू", कमला गुप्ता, पूजा वर्मा सहित क्षेत्र के सम्मानित ग्रामवासी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Also Read- Special Article: बेनकाब हुए अराजकतावादी आंदोलनजीवी, जंतर- मंतर का मंच बना हिंदू और विकास विरोधी मंच 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।