हरदोई में पूर्व सैनिक वेल्फेयर फाउंडेशन द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन, पूर्व सैनिकों और अतिथियों का हुआ सम्मान।

ज्येष्ठ मास के पावन अवसर पर आज जिला अस्पताल के पास पूर्व सैनिक वेल्फेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में विशाल

May 23, 2026 - 19:57
26 Views
हरदोई में पूर्व सैनिक वेल्फेयर फाउंडेशन द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन, पूर्व सैनिकों और अतिथियों का हुआ सम्मान।
हरदोई में पूर्व सैनिक वेल्फेयर फाउंडेशन द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन, पूर्व सैनिकों और अतिथियों का हुआ सम्मान।
हरदोई। ज्येष्ठ मास के पावन अवसर पर आज जिला अस्पताल के पास पूर्व सैनिक वेल्फेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया।

संगठन के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार अग्निहोत्री ने कहा कि भूखे को भोजन कराने से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है। उन्होंने बताया कि संस्था समाज सेवा और पूर्व सैनिकों के सम्मान के लिए लगातार कार्य कर रही है। भंडारे में पहुंचे सभी पूर्व सैनिकों एवं अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सुख सागर मिश्रा, पारुल दीक्षित तथा सुबोध गौतम सहित जिले के तमाम पूर्व सैनिक मौजूद रहे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष की धर्मपत्नी उषा अग्निहोत्री ने भी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम के दौरान संगठन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow