Hardoi: सांडी विधायक प्रभाष कुमार का जन्मदिन सेवा भाव के साथ मनाया गया, जगह-जगह भंडारे व फल वितरण। 

विधानसभा सांडी के लोकप्रिय विधायक प्रभाष कुमार जी का जन्मदिवस क्षेत्र में सेवा और समर्पण के साथ हर्षोल्लास पूर्वक

May 23, 2026 - 17:19
17 Views
Hardoi: सांडी विधायक प्रभाष कुमार का जन्मदिन सेवा भाव के साथ मनाया गया, जगह-जगह भंडारे व फल वितरण। 
सांडी विधायक प्रभाष कुमार का जन्मदिन सेवा भाव के साथ मनाया गया, जगह-जगह भंडारे व फल वितरण। 

हरदोई/सांडी: विधानसभा सांडी के लोकप्रिय विधायक प्रभाष कुमार जी का जन्मदिवस क्षेत्र में सेवा और समर्पण के साथ हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर अहिरोरी के प्रसिद्ध बाबा भूतनाथ मंदिर पर श्री रामचरितमानस पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में माननीय विधायक जी एवं उनकी धर्मपत्नी (भाभी जी) ने मुख्य रूप से उपस्थित रहकर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

जन्मदिन के मुख्य अवसर पर क्षेत्र में सेवा कार्यों की बाढ़ आ गई। अहिरोरी और बघौली चौराहा पर राहगीरों के लिए बूंदी एवं शीतल शरबत वितरण का आयोजन किया गया। इसके साथ ही बम्हनाखेड़ा और सुरसा के दयानंद इंटर कॉलेज में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। जनसेवा के इसी क्रम में सांडी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौधरियापुर में मरीजों को फल वितरित किए गए।

वहीं दूसरी ओर, नेकपुर नेवादा में तीन अलग-अलग स्थानों पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में मुख्य रूप से विधायक जी के सुपुत्र चिरंजीव आभाष कुमार एवं विधायक प्रतिनिधि गौरव ठाकुर ने अपनी पूरी टीम के साथ सहभागिता की और प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक, कार्यकर्ता और शुभचिंतक उपस्थित रहे और सभी ने विधायक जी के दीर्घायु होने की कामना की।

Also Read- Hardoi: सेनानी परिवारों को पहचान और आरक्षण दिलाने की मांग, उत्तराधिकारियों ने DM को सौंपा मांग पत्र

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow