Hardoi: भंडारे में किशोर पर चाकू से हमला, एक आरोपी गिरफ्तार, तीन बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में। 

हरदोई के सण्डीला थाना क्षेत्र में भंडारे के दौरान हुए विवाद में किशोर पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस

May 23, 2026 - 17:32
34 Views
Hardoi: भंडारे में किशोर पर चाकू से हमला, एक आरोपी गिरफ्तार, तीन बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में। 
भंडारे में किशोर पर चाकू से हमला, एक आरोपी गिरफ्तार, तीन बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में। 

हरदोई के सण्डीला थाना क्षेत्र में भंडारे के दौरान हुए विवाद में किशोर पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

पुलिस के अनुसार ग्राम जामू निवासी रमेश ने थाना सण्डीला में तहरीर देकर बताया कि 21 मई की सुबह उनका 14 वर्षीय पुत्र शिवा बकरी चराने खेत गया था। वहां किसी बात को लेकर पंकज मौर्य और उसके साथियों ने शिवा के साथ गाली-गलौज और मारपीट की।

आरोप है कि उसी शाम शिवा और उसका भतीजा आयुष गांव के बाहर आयोजित भंडारे में खाना खाने गए थे, जहां पहले से मौजूद आरोपियों ने दोनों के साथ फिर मारपीट की। इस दौरान आयुष के पेट में चाकू मार दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल सीएचसी सण्डीला लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।

मामले में थाना सण्डीला पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी पंकज मौर्य निवासी जामू को जामू तिराहा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही तीन बाल अपचारियों को भी अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक चाकू भी बरामद किया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Also Read- Hardoi: जन सुनवाई में डीएम अनुनय झा ने सुनीं 96 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow