Hardoi : साण्डी में दूसरे बड़े मंगल पर उमड़ी श्रद्धा, जगह-जगह भंडारों में भक्तों ने छका प्रसाद

पूरे नगर में करीब एक दर्जन से अधिक जगहों पर भंडारे आयोजित किए गए, जिनमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजकों ने बताया कि ज्येष्ठ के मंगल का अपना विशेष महत्व है और हर साल की तरह इस बार भी भक्तों ने

May 13, 2026 - 00:34
 0  2
Hardoi : साण्डी में दूसरे बड़े मंगल पर उमड़ी श्रद्धा, जगह-जगह भंडारों में भक्तों ने छका प्रसाद
Hardoi : साण्डी में दूसरे बड़े मंगल पर उमड़ी श्रद्धा, जगह-जगह भंडारों में भक्तों ने छका प्रसाद

Report : अभिषेक त्रिवेदी

हरदोई के साण्डी नगर में ज्येष्ठ महीने के दूसरे बड़े मंगल का पर्व पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर नगर के विभिन्न मंदिरों और मुख्य रास्तों पर भक्तों के लिए विशाल भंडारों और शरबत वितरण का आयोजन किया गया। गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। साण्डी बस स्टैंड के पास स्थित बजरंगबली मंदिर में सर्वेश गुप्ता द्वारा छोले-चावल और ठंडे शरबत का वितरण किया गया। इसी तरह बघौली रोड पर निखिल कुशवाह की देखरेख में पूरी-सब्जी का प्रसाद बांटा गया।

पूरे नगर में करीब एक दर्जन से अधिक जगहों पर भंडारे आयोजित किए गए, जिनमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजकों ने बताया कि ज्येष्ठ के मंगल का अपना विशेष महत्व है और हर साल की तरह इस बार भी भक्तों ने पूरे उत्साह के साथ सेवा कार्य किया। इन कार्यक्रमों के दौरान सुशील गुप्ता, निखिल, अखिलंदर अग्निहोत्री और संजय शर्मा सहित कई लोग व्यवस्था संभालने में जुटे रहे। नगर के मुख्य चौराहों और मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ लगी रही और भक्ति गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।

You May Read : Hardoi : प्रेमिका ने युवक का प्राइवेट पार्ट काटा, मुकदमा दर्ज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow