Hardoi : स्पीड ब्रेकर पर बाइक से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर

मौके पर पहुँची एम्बुलेंस की मदद से घायल महिला को तुरंत हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। पीड़िता की पहचान शाहजहांपुर जिले के कलान थाना क्षेत्र स्थित इकरीखेड़ा गांव निवासी रामवती के रूप में हुई है। वह अपने बेटे राजीव

By INA News Desk
May 13, 2026 - 00:32
32 Views
Hardoi  : स्पीड ब्रेकर पर बाइक से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर
Hardoi : स्पीड ब्रेकर पर बाइक से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर

Report : अभिषेक त्रिवेदी

हरपालपुर- हरदोई। उन्नाव-कटरा हाईवे पर सतौथा गांव के पास एक सड़क दुर्घटना में 55 साल की महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार बाइक सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर पर उछल गई, जिससे बाइक पर पीछे बैठी महिला असंतुलित होकर नीचे गिर पड़ी। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मदद के लिए दौड़े और एम्बुलेंस को सूचना दी।

मौके पर पहुँची एम्बुलेंस की मदद से घायल महिला को तुरंत हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। पीड़िता की पहचान शाहजहांपुर जिले के कलान थाना क्षेत्र स्थित इकरीखेड़ा गांव निवासी रामवती के रूप में हुई है। वह अपने बेटे राजीव कुमार के साथ सांडी इलाके के मनीमऊ गांव में एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने जा रही थीं। अस्पताल में शुरुआती इलाज के बाद डॉक्टरों ने रामवती की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।

You May Read : Hardoi : प्रेमिका ने युवक का प्राइवेट पार्ट काटा, मुकदमा दर्ज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow