Hardoi : गंगा एक्सप्रेसवे पर खड़ी कार से टकराई तेज रफ्तार गाड़ी, पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल

रविवार देर रात लमकन गांव के पास उनकी तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी एक दूसरी कार से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए, लेकिन एयरबैग खुल जाने की वजह से प

May 11, 2026 - 15:07
47 Views
Hardoi : गंगा एक्सप्रेसवे पर खड़ी कार से टकराई तेज रफ्तार गाड़ी, पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल
Hardoi : गंगा एक्सप्रेसवे पर खड़ी कार से टकराई तेज रफ्तार गाड़ी, पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल

रिपोर्ट : अभिषेक त्रिवेदी

हरदोई के हरपालपुर थाना क्षेत्र में लमकन गांव के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में कार सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मध्य प्रदेश के उज्जैन निवासी राजेश कुमार, जो रीवा जेल पुलिस में तैनात हैं, अपनी पत्नी प्रवीणा और बच्चों के साथ अयोध्या से फरीदाबाद जा रहे थे।रविवार देर रात लमकन गांव के पास उनकी तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी एक दूसरी कार से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए, लेकिन एयरबैग खुल जाने की वजह से परिवार के बच्चे सुरक्षित बच गए।हादसे में राजेश और प्रवीणा को काफी चोटें आईं। सूचना मिलते ही एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को हरपालपुर स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहाँ से उनकी गंभीर हालत देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow