Sambhal : महिला आरक्षण को लेकर भाजपा का धरना, सांसद ज़ियाउर्रहमान बर्क के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन
भाजपा जिला अध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं खग्गू सराय स्थित मंदिर के पास एकत्र हुईं। धरने में हिंदू और मुस्लिम समाज की महिलाओं की मौजूदगी भी चर्चा का विषय रही। महिलाओं ने सां
Report : उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल में भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे “महिला जन आक्रोश अभियान” के तहत सोमवार को सपा सांसद ज़ियाउर्रहमान बर्क के खिलाफ महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।
भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने खग्गू सराय क्षेत्र में धरना देकर सांसद पर महिला आरक्षण बिल का समर्थन न करने का आरोप लगाया। कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया और इलाके में जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई।
एडिशनल एसपी कुलदीप सिंह सुबह से ही सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं खग्गू सराय स्थित मंदिर के पास एकत्र हुईं।
धरने में हिंदू और मुस्लिम समाज की महिलाओं की मौजूदगी भी चर्चा का विषय रही। महिलाओं ने सांसद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि महिला सम्मान और भागीदारी के मुद्दे पर विपक्ष ने महिलाओं को निराश किया है।
भाजपा जिला महामंत्री शिल्पी गुप्ता ने कहा कि महिलाओं को पंचायत से संसद तक पहुंचाने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है, लेकिन महिला आरक्षण बिल पास न होने से महिलाओं के सपनों को झटका लगा है।
उन्होंने कहा कि सांसद की जिम्मेदारी सभी समाजों की आवाज उठाने की होती है और महिलाएं अब अपने अधिकारों के लिए खुलकर आवाज बुलंद करेंगी। उन्होंने साफ किया कि प्रदर्शन किसी व्यक्तिगत विरोध के लिए नहीं बल्कि महिलाओं की मांगों को सामने रखने के लिए किया जा रहा है।
धरने में शामिल मुस्लिम महिलाओं ने भी महिला आरक्षण बिल का समर्थन करते हुए कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने और राजनीति में भागीदारी दिलाने के लिए बिल का पास होना जरूरी है। महिलाओं ने कहा कि वे सांसद से अपील करने जा रही थीं, लेकिन रास्ते में पुलिस ने रोक दिया। प्रदर्शन के दौरान पूरे इलाके में पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही।
What's Your Reaction?


