Hardoi : जमीन विवाद में कार्रवाई न होने पर दंपति ने एसडीएम से लगाई गुहार, मारपीट का वीडियो इंटरनेट पर हुआ प्रसारित

सोशल मीडिया पर इस विवाद से जुड़ा एक वीडियो तेजी से फैल रहा है। इस वीडियो में पुलिसकर्मियों के सामने ही दोनों पक्ष आपस में बहस और कहासुनी करते दिख रहे हैं। वीडियो में एक महिला पुलिस से कार्यवाही की मांग

By INA News Desk
May 13, 2026 - 00:30
35 Views
Hardoi : जमीन विवाद में कार्रवाई न होने पर दंपति ने एसडीएम से लगाई गुहार, मारपीट का वीडियो इंटरनेट पर हुआ प्रसारित
Hardoi : जमीन विवाद में कार्रवाई न होने पर दंपति ने एसडीएम से लगाई गुहार, मारपीट का वीडियो इंटरनेट पर हुआ प्रसारित

Report : अभिषेक त्रिवेदी

सवायजपुर के भैलामऊ गांव में रहने वाले एक दंपति ने जमीन के पुराने विवाद को लेकर एसडीएम से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित देवेश और उनकी पत्नी का कहना है कि 8 मई को जमीन को लेकर झगड़ा हुआ था, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी अब तक इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। दंपति ने प्रशासन से इस मामले में तुरंत दखल देने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है। पीड़ित पक्ष के अनुसार उन्होंने पहले पुलिस को भी इसकी जानकारी दी थी, लेकिन वहां से कोई मदद नहीं मिली।

इसी बीच, सोशल मीडिया पर इस विवाद से जुड़ा एक वीडियो तेजी से फैल रहा है। इस वीडियो में पुलिसकर्मियों के सामने ही दोनों पक्ष आपस में बहस और कहासुनी करते दिख रहे हैं। वीडियो में एक महिला पुलिस से कार्यवाही की मांग करते हुए चिल्लाती हुई नजर आ रही है। इस घटना और वीडियो के संबंध में सवायजपुर थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि मामले को संज्ञान में लिया गया है और इसकी गहराई से जांच की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर उचित कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

You May Read : Hardoi : प्रेमिका ने युवक का प्राइवेट पार्ट काटा, मुकदमा दर्ज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow