Hardoi : बेहटागोकुल में डम्पर की बस से भीषण भिड़ंत- बस की टक्कर से टेम्पो खाई में पलटा, सात यात्री घायल

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस ने अपने आगे खड़े टेम्पो को टक्कर मार दी, जिससे टेम्पो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से बचा

May 13, 2026 - 00:36
 0  23
Hardoi : बेहटागोकुल में डम्पर की बस से भीषण भिड़ंत- बस की टक्कर से टेम्पो खाई में पलटा, सात यात्री घायल
Hardoi : बेहटागोकुल में डम्पर की बस से भीषण भिड़ंत- बस की टक्कर से टेम्पो खाई में पलटा, सात यात्री घायल

Report : अभिषेक त्रिवेदी

हरदोई के थाना बेहटागोकुल क्षेत्र में मियांपुर रोड पर एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें सात लोग घायल हो गए। शाहजहांपुर से आ रही एक निजी बस सवारियां बैठाने के लिए मियांपुर बस स्टॉप पर खड़ी थी। बस के ठीक आगे एक टेम्पो भी खड़ा था जिसमें कई यात्री सवार थे। इसी बीच पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार डम्पर ने खड़ी बस में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस ने अपने आगे खड़े टेम्पो को टक्कर मार दी, जिससे टेम्पो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकाला। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया, जिनमें से चार का इलाज सीएचसी टोडरपुर में चल रहा है। वहीं, गंभीर चोटों के कारण तीन घायलों को हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

घायलों में हुसेपुर निवासी वेदप्रकाश, सत्यम, शालिनी, कुनाल, प्रियंका, विशाल और रेखा शामिल हैं। बताया गया है कि पीड़िता शालिनी अपनी माँ रेखा और अन्य परिजनों के साथ दवा लेने शाहबाद जा रही थी। पुलिस ने दुर्घटना करने वाले डम्पर को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की कानूनी जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

You May Read : Hardoi : प्रेमिका ने युवक का प्राइवेट पार्ट काटा, मुकदमा दर्ज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow