हरदोई में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 24 मई को, मेधावी छात्र-छात्राएं होंगे सम्मानित।

विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के उत्साहवर्धन हेतु

May 23, 2026 - 14:56
29 Views
हरदोई में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 24 मई को, मेधावी छात्र-छात्राएं होंगे सम्मानित।
हरदोई में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 24 मई को, मेधावी छात्र-छात्राएं होंगे सम्मानित।

हरदोई। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के उत्साहवर्धन हेतु एक भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 24 मई 2026 (शनिवार) को प्रातः 10:30 बजे से स्टेटस क्लब, पिहानी चुंगी, हरदोई में आयोजित होगा।

यह आयोजन स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में स्वामी कल्याणानन्द समाज कल्याण शिक्षा समिति द्वारा सुनिश्चित किया गया है, जिसका उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत हरदोई की अध्यक्ष प्रेमावती उपस्थित रहेंगी। वहीं अध्यक्षीय भूमिका में पी.के. वर्मा (सदस्य राष्ट्रीय परिषद, भाजपा एवं क्षेत्रीय महामंत्री, अनु.मो. अवध क्षेत्र, भाजपा) रहेंगे। विशिष्ट अतिथियों में जे.पी. त्रिवेदी (अध्यक्ष, अधिवक्ता संघ हरदोई) तथा  पंकज सिंह (महामंत्री, अधिवक्ता संघ हरदोई) की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

आयोजन समिति ने बताया कि समारोह में जिले भर के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया जाएगा, जिससे वे भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन कर सकें। इस कार्यक्रम के आयोजक हर्ष वर्धन सिंह, प्रान्त समन्वयक, स्वावलंबी भारत अभियान (स्वदेशी जागरण मंच, अवध प्रान्त) हैं।

Also Read- Hardoi: सेनानी परिवारों को पहचान और आरक्षण दिलाने की मांग, उत्तराधिकारियों ने DM को सौंपा मांग पत्र

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow