Hardoi: स्कूली वाहनों की फिटनेस एवं परमिट नवीनीकरण का कार्य तत्काल करा लेंः-एआरटीओं

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन/प्रवर्तन अरविंद कुमार सिंह ने जनपद हरदोई के समस्त ऐसे स्कूली वाहन स्वामियों

May 23, 2026 - 14:48
24 Views
Hardoi: स्कूली वाहनों की फिटनेस एवं परमिट नवीनीकरण का कार्य तत्काल करा लेंः-एआरटीओं
AI Image

Hardoi: सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन/प्रवर्तन अरविंद कुमार सिंह ने जनपद हरदोई के समस्त ऐसे स्कूली वाहन स्वामियों से अपील की है कि जिनके स्कूली वाहनों की फिटनेस एवं परमिट की वैधता समाप्त हो चुकी है किन्तु अभी तक नवीनीकरण नहीं कराया गया है, वे अपने स्कूली वाहनों की फिटनेस एवं परमिट नवीनीकरण का कार्य तत्काल करा लें, अन्यथा मोटर वाहन अधिनियम में दी गई व्यवस्थानुसार कठोर कार्यवाही की जायेगी। उक्त के अतिरिक्त समस्त प्रधानाचार्या/विद्यालयों संचालकों से भी इस संबंध में अपील की जाती है कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुये अपने-अपने विद्यालयों/स्कूलों में स्कूली वाहनों के रूप में संचालित ऐसे स्कूली वाहनें जिनकी फिटनेस एवं परमिट वैधता समाप्त हो चुकी है, उनका संचालन कदापि न होने दें एवं ऐसे वाहन स्वामियों को उन्हें अपनी स्कूली वाहनों की फिटनेस एवं परमिट नवीनीकरण कराये जाने हेतु निर्देशित किया जाये। जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना एवं असुविधा से बचा जा सकें। जनपद हरदोई के समस्त प्रधानाचार्य/विद्यालय संचालक यह सुनिश्चित करें कि किसी भी दशा में फिटनेस एवं परमिट समाप्त स्कूली वाहनों का संचालन जनपद में न होने पायें। फिटनेस एवं परमिट समाप्त स्कूली वाहनों के विरूद्ध प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा विशेष अभियान चलाकर प्रभावी एवं कठोर प्रवर्तन की जायेगी। सड़क सुरक्षा एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जायेगी।

Also Read- Hardoi: सेनानी परिवारों को पहचान और आरक्षण दिलाने की मांग, उत्तराधिकारियों ने DM को सौंपा मांग पत्र

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow