Hardoi: आईटीआई में लगा स्कूली वाहनों का विशेष कैम्प, 76 ई-रिक्शा चालकों ने कराया QR कोड हेतु आवेदन।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन/प्रवर्तन ने बताया कि आज आईटीआई परिसर में स्कूली वाहनों के आवश्यक

May 17, 2026 - 17:40
32 Views
Hardoi: आईटीआई में लगा स्कूली वाहनों का विशेष कैम्प, 76 ई-रिक्शा चालकों ने कराया QR कोड हेतु आवेदन।
आईटीआई में लगा स्कूली वाहनों का विशेष कैम्प, 76 ई-रिक्शा चालकों ने कराया QR कोड हेतु आवेदन।

हरदोई। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन/प्रवर्तन ने बताया कि आज आईटीआई परिसर में स्कूली वाहनों के आवश्यक अभिलेखों एवं फिटनेस संबंधी कार्यों के लिए विशेष कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में स्कूली वाहनों के परमिट, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र तथा पंजीयन प्रमाण पत्र आदि से संबंधित जांच एवं औपचारिकताएं पूरी कराई गईं।

कैम्प के दौरान कुल 09 स्कूली वाहनों की फिटनेस जांच की गई, जबकि 06 स्कूली वाहनों के परमिट के लिए भौतिक निरीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त 10 स्कूली वाहनों के प्रदूषण प्रमाण पत्र भी बनाए गए।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि सड़क सुरक्षा एवं परिवहन व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से ई-रिक्शा चालकों के लिए भी सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिन ई-रिक्शा चालकों ने अभी तक कलर कोडिंग एवं QR कोड प्राप्त नहीं किए थे, उनके आवेदन पत्र जमा कराए गए। इस दौरान कुल 76 ई-रिक्शा चालकों के आवेदन कलर कोडिंग एवं QR कोड के लिए प्राप्त किए गए।

उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान चलाकर नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा, ताकि यातायात व्यवस्था सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनी रहे।

Also Read- Hardoi: पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा वट सावित्री व्रत, हरदोई में दिखी आस्था की अनोखी तस्वीर।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow