Hardoi: 17 मई को शिविर में वाहनों के फिटनेस, प्रदूषण, पंजीयन व बीमा प्रमाण बनवायें-अनुनय झा

स्वामी विवेकानन्द सभागार कलेक्ट्रेट में निजी विद्यालयों के संचालक एवं प्रबन्धक की आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुए

May 15, 2026 - 17:14
39 Views
Hardoi: 17 मई को शिविर में वाहनों के फिटनेस, प्रदूषण, पंजीयन व बीमा प्रमाण बनवायें-अनुनय झा
17 मई को शिविर में वाहनों के फिटनेस, प्रदूषण, पंजीयन व बीमा प्रमाण बनवायें-अनुनय झा

Hardoi: स्वामी विवेकानन्द सभागार कलेक्ट्रेट में निजी विद्यालयों के संचालक एवं प्रबन्धक की आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अनुनय झा ने कहा कि अपने विद्यालयों में चलने वाले वाहनों की फिटनेस, प्रदूषण, पंजीयन, बीमा प्रमाण तथा आरसी समाप्त हो गयी है या अन्य कोई कमियां है तो आगामी रविवार 17 मई 2026 को प्रातः 10 से अपरान्ह 4 बजे तक स्थानीय आईटीआई परिसर में आयोजित होने वाले विशेष शिविर में अपने वाहनों के समस्त प्रपत्र ठीक करा लेें।

बैठक में जिलाधिकारी ने विद्यालय संचालकों से कहा कि बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपने विद्यालय के वाहन चालकों का पुलिस वेरीफेकिशन अवश्य करायें। उन्होने कहा कि 01 से 10 जुलाई 2026 तक विद्यालयों के वाहनों की सघन चेकिंग कराई जायेगी और जो वाहन बिना समस्त प्रपत्र या अवैध रूप से संचालित होते पाये जायेगी, उन वाहनों को सीज करते हुए संचालक/प्रबन्धक के विरूद्व कार्यवाही की जायेगी। इसी के साथ बैठक में उपस्थित निजी बस स्वामियों एवं संचालकों से जिलाधिकारी ने कहा कि निजी बसों द्वारा नगर क्षेत्र में प्रवेश नहीं किया जायेगा और बसों का संचालन दिये गये निर्धारित स्थान से करायें तथा नगरी ई-रिक्शा चुंगी से बाहर नहीं जायेगें। बैठक में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी सदर मंयक कुण्डू, एआरटीओ, सीओ यातायात सहित अन्य अधिकारी आदि उपस्थित रहें।

Also Read- Hardoi: ग्रीष्मावकाश में जनगणना ड्यूटी कर रहे शिक्षकों को उपार्जित अवकाश देने की मांग।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow