Hardoi: 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत जिला कारागार में हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति की ओर से बुधवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान में वृक्ष भंडारा किया गया। वृक्ष भंडारे में जिला
हरदोई। प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति की ओर से बुधवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान में वृक्ष भंडारा किया गया। वृक्ष भंडारे में जिला कारागार में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम बुधवार को हुआ। जेल अधीक्षक अमन कुमार सिंह, और जेलर योगेश कुमार, डिप्टी जेलर अमर कुमार सिंह ने समिति पदाधिकारियों के साथ पौधरोपण किया। कारागार परिसर में समिति की तरफ से पौधे रोपे गए। सभी ने पर्यावरण संरक्षण और भावी पीढ़ी के लिए ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रोपे गए पौधों की देखभाल का भी संकल्प लिया। इस मौके पर समिति के सचिव शत्रुघ्न द्विवेदी, समाजसेवी दिवाकर मिश्रा, महिला जिलाध्यक्ष सरोज सिंघल, महामंत्री ज्योति बघेल, पूजा गुप्ता, वन दरोगा हरिनाम सिंह आदि रहे।
Also Click : यूपी में छात्रवृत्ति योजना का समयबद्ध और पारदर्शी संचालन सुनिश्चित, नोडल अधिकारी किए जाएंगे तैनात
What's Your Reaction?



