Sambhal News: सम्भल में राशन कार्डों की ‘महाजांच’ का बड़ा खुलासा, 47 हजार कार्ड फर्जी मिले, अब होगी वसूली!

जिले में सरकारी राशन व्यवस्था को लेकर हुए बड़े सत्यापन में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। शासन के निर्देश पर जिला आपूर्ति

By INA News Desk
Sep 23, 2026 - 12:09
126 Views
Sambhal News: सम्भल में राशन कार्डों की ‘महाजांच’ का बड़ा खुलासा, 47 हजार कार्ड फर्जी मिले, अब होगी वसूली!
Advertisement
Advertisement

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल: जिले में सरकारी राशन व्यवस्था को लेकर हुए बड़े सत्यापन में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। शासन के निर्देश पर जिला आपूर्ति विभाग और तहसील स्तरीय समितियों ने सरकारी राशन कार्ड धारकों का 18 मानकों पर सत्यापन कराया। जांच के दौरान करीब 47 हजार राशन कार्ड अपात्र पाए गए, जिन्हें निरस्त कर दिया गया है।

सत्यापन में ऐसे लोगों के नाम भी सामने आए हैं, जो आर्थिक रूप से संपन्न होने के बावजूद सरकारी राशन योजना का लाभ उठा रहे थे। मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने अब अपात्र लाभार्थियों से सरकारी राशन की वसूली की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए हैं। डीएम अंकित खंडेलवाल ने सम्भल में फर्जी तरीके से राशन कार्ड बनवाए जाने के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए पूरे मामले की सभी एंगल से जांच कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही राशन कार्ड जारी कराने में यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। 47 हजार अपात्र कार्ड सामने आने के बाद जिला आपूर्ति विभाग भी एक्शन मोड में है। जिलेभर में सरकारी राशन की दुकानों पर जांच और रेड का सिलसिला जारी है। विभाग अब यह भी खंगाल रहा है कि अपात्र लोगों ने कितने समय तक सरकारी राशन का लाभ लिया और इसमें कहीं सिस्टम की मिलीभगत तो नहीं थी। इस कार्रवाई के बाद सरकारी राशन योजना में फर्जीवाड़ा करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

Also Click : हरदोई: एसएस सेंट्रल एकेडमी में 'मेरे सपनों का भारत' थीम पर प्रतियोगिताएं आयोजित, विद्यार्थियों ने किया पौधरोपण

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement