Hardoi News: 10 से 25 सितंबर तक होगा राशन का निःशुल्क वितरण, अंत्योदय कार्डधारकों को चीनी 18 रुपये किलो मिलेगी
जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार ने जनपद के समस्त कार्डधारकों को सूचित किया जाता है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा
Hardoi: जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार ने जनपद के समस्त कार्डधारकों को सूचित किया जाता है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को आवंटित खाद्यान्न (गेहूँ/चावल), जनपद में पूर्व अवशेष मोटे अनाज (ज्वार/बाजरा/मक्का) का निःशुल्क वितरण तथा चीनी वितरण की निर्धारित मूल्य अन्त्योदय कार्ड धारकों हेतु रू0-18 प्रति किग्रा (अवधि सितम्बर, 2026) के सापेक्ष ई-पॉस मशीन के माध्यम से उचित दर विक्रेताओं द्वारा दिनांक 10.09.2026 से दिनांक 25.09.2026 तक वितरण किया जायेगा।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत जनपद में अन्त्योदय अन्न योजना के लाभार्थियों को 14 किग्रा गेहूँ एवं 21 किग्रा चावल का निःशुल्क वितरण, जनपद में चयनित उचित दर विक्रेताओं के पास उपलब्ध गेहूँ/चावल एवं पूर्व अवशेष मोटे अनाज के अतिरिक्त प्रत्येक अन्त्योदय कार्डधारक को प्रति यूनिट 02 किग्रा गेहूँ व 03 किग्रा चावल का निःशुल्क वितरण 25.09.2026 तक किया जायेगा।
अन्त्योदय कार्डधारकों को उक्तानुसार नियत स्केल पर खाद्यान्न का वितरण ब्लाक विलास तथा माधोगंज छोड़कर समस्त ब्लाकों के चयनित उचित दर विक्रेता तथा नगर क्षेत्र हरदोई व कछौना के चयनित उचित दर विक्रेताओं द्वारा 05 किग्रा प्रति यूनिट की दर से उपलब्ध स्टॉक के सापेक्ष किया जायेगा। स्टॉक समाप्त होने पर शेष वितरण यथा निर्देश गेहूँ/चावल का वितरण किया जायेगा तथा पात्र गृहस्थी योजनाकार्ड के लाभार्थियों को उक्तानुसार नियत स्केल पर खाद्यान्न का वितरण नगर क्षेत्र बेनीगंज, कुरसठ, माधोगंज, पिहानी व सांडी को छोड़कर समस्त ब्लाकों व नगरों के चयनित उचित दर विक्रेता द्वारा ज्वार, बाजरा व मक्का का वितरण पूर्व के अवशेष समाप्त होने तक किया जायेगा। स्टॉक समाप्त होने पर शेष वितरण यथा निर्देश गेहूँ/चावल का वितरण किया जायेगा और वितरण के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की शिकायत विभागीय टोल फ्री नम्बर, 1800-1800-150 एवं 1967 पर शिकायत की जा सकती है तथा राशन वितरण का समय प्रातः 08 बजे से 12 बजे तक एवं दोपहर 02 बजे से सायं 06 बजे तक रहेगा।
Also Read- Sitapur News Today: सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का सिधौली में जोरदार स्वागत
What's Your Reaction?







