Hardoi News: राज्य अध्यापक पुरस्कार 2025 से सम्मानित शिक्षिका विजयावती का डीएम कार्यालय में हुआ सम्मान

कम्पोजिट विद्यालय मंसूर नगर (पिहानी) में कार्यरत शिक्षिका विजयावती को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट नवाचार, गुणवत्तापूर्ण

By INA News Desk
Sep 8, 2026 - 15:37
3 Views
Hardoi News: राज्य अध्यापक पुरस्कार 2025 से सम्मानित शिक्षिका विजयावती का डीएम कार्यालय में हुआ सम्मान

हरदोई। कम्पोजिट विद्यालय मंसूर नगर (पिहानी) में कार्यरत शिक्षिका विजयावती को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट नवाचार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए राज्य अध्यापक पुरस्कार 2025 से सम्मानित किए जाने पर जिलाधिकारी कार्यालय में स्वागत एवं सम्मान किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने विजयावती को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके समर्पण, नवाचार और विद्यार्थियों के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षिका की यह उपलब्धि उनके व्यक्तिगत प्रयासों के साथ-साथ जनपद के बेसिक शिक्षा परिवार के लिए भी गौरव का विषय है।

जिलाधिकारी ने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिक्षक अन्य शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनते हैं। उन्होंने शिक्षिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभात मिश्रा, खंड शिक्षा अधिकारी पिहानी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- Lucknow: खरीफ सीजन में खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने में जुटी योगी सरकार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow