Hardoi News: मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
प्रभारी राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना एक उत्कृष्ट
Hardoi: राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत मैकपुर, न्याय पंचायत मैकपुर, विकास खण्ड भरखनी में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन ग्राम प्रधान कु0 रेनू देवी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण योजना के अंतर्गत खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां स्थापित करने पर जोर दिया। उन्होंने ग्रामीणों को पापड़, अचार, कचरी, मसाला, आटा चक्की, पास्ता, दलिया, सेवई आदि लघु उद्योग स्थापित कर स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में प्रभारी राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र धीरेन्द्र कुमार, फूड इंस्पेक्टर अजीत सिंह एवं कृषि वैज्ञानिक भूपेन्द्र यादव सहित अन्य अधिकारियों द्वारा खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित विभिन्न गतिविधियों एवं इकाइयों की स्थापना के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। अधिकारियों ने प्रतिभागियों को स्वरोजगार स्थापित करने तथा खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
प्रभारी राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना एक उत्कृष्ट योजना है, जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति घरेलू स्तर पर खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापित कर अपना स्वयं का रोजगार प्रारम्भ कर सकता है। योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा योजना लागत के 50 प्रतिशत तक मशीन एवं उपकरण मद में सहयोग विभाग के माध्यम से प्रदान किया जाता है। इस अवसर पर शिवप्रकाश सिंह, कुमकुम सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?







