Hardoi News: हरदोई में स्वरोजगार की नई राह! मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र, हरदोई द्वारा मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत

By INA News Desk
Sep 16, 2026 - 18:03
6 Views
Hardoi News: हरदोई में स्वरोजगार की नई राह! मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

Hardoi: राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र, हरदोई द्वारा मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत बावन, न्याय पंचायत बावन, विकास खण्ड बावन में किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन ग्राम प्रधान पप्पू द्वारा किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण योजना के अंतर्गत खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां स्थापित करने पर जोर दिया।

उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को पापड़, अचार, कचरी, मसाला, आटा चक्की, पास्ता,दलिया, सेवई आदि लघु उद्योग स्थापित कर स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण के दौरान राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र के प्रभारी धीरेन्द्र कुमार, फूड इंस्पेक्टर अजीत सिंह एवं कृषि वैज्ञानिक भूपेन्द्र यादव सहित अन्य अधिकारियों द्वारा प्रतिभागियों को खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित विभिन्न जानकारी दी गई तथा खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापित कर स्वयं का रोजगार शुरू करने के लिए प्रेरित किया गया।

प्रभारी राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र, हरदोई धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति घरेलू स्तर पर खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापित कर अपना स्वरोजगार शुरू कर सकता है। योजना के अंतर्गत मशीन एवं उपकरण मद में योजना लागत का 50 प्रतिशत तक सहयोग विभाग द्वारा प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर शिवप्रकाश सिंह, संगीता श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी एवं संबंधित लोग उपस्थित रहे।

Also Read- Kanhaiya Kumar News: 'PM Modi आज हॉस्टल में एक रात बिताएं, तब समझ आएगी हालत', कन्हैया कुमार का प्रधानमंत्री पर तंज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow