Sambhal News: इटली में बुर्का-नकाब बैन पर मौलाना वसी अशरफ का बयान- रेप रोकने के लिए बनाएं सख्त कानून, बुर्का बैन नही

इटली में स्कूलों में बुर्का और नकाब पर प्रतिबंध लगाए जाने के मुद्दे पर अब धार्मिक संगठनों और उलेमाओं की प्रतिक्रियाएं सामने

By INA News Desk
Sep 23, 2026 - 12:13
14 Views
Sambhal News: इटली में बुर्का-नकाब बैन पर मौलाना वसी अशरफ का बयान- रेप रोकने के लिए बनाएं सख्त कानून, बुर्का बैन नही
मौलाना वसी अशरफ मुस्लिम धर्मगुरु

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल: इटली में स्कूलों में बुर्का और नकाब पर प्रतिबंध लगाए जाने के मुद्दे पर अब धार्मिक संगठनों और उलेमाओं की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। इसी कड़ी में मौलाना वसी अशरफ ने इटली सरकार के फैसले को लेकर अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा कि बुर्का और नकाब का इस्तेमाल मुस्लिम समाज में महिलाओं के शरीर और चेहरे को ढकने के लिए किया जाता है।

मौलाना वसी अशरफ का कहना है कि पर्दे का मकसद महिलाओं को गलत निगाहों से बचाना है। उन्होंने कहा कि जब किसी की नजर बहकती है तो उसके बाद हालात गंभीर हो सकते हैं। इसी संदर्भ में उन्होंने दुनिया में रेप की घटनाओं का जिक्र करते हुए सरकारों की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। मौलाना ने कहा कि अगर सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित है तो उसे ऐसे कानून बनाने चाहिए, जिनसे रेप जैसी घटनाओं पर रोक लग सके। उन्होंने कहा कि इसके बजाय बुर्का या नकाब पर प्रतिबंध लगाने का रास्ता अपनाना उचित नहीं है। उन्होंने सरकार से महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रभावी कानून और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही। मौलाना के बयान के बाद इटली में बुर्का-नकाब प्रतिबंध का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपराध रोकने पर फोकस किया जाना चाहिए, न कि पहनावे पर प्रतिबंध लगाने पर।

Also Click : सम्भल में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार चालान से मचा हड़कंप; 250 वाहन सीज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow