सीएम योगी ने मंच पर बुलाकर सम्भल के लाल आकाश को थमाया नियुक्ति पत्र, 10 मेधावियों को मिली शिक्षक की कमान
लखनऊ में मिशन रोजगार के तहत सीएम योगी आदित्यनाथ ने सम्भल के आकाश कुमार को मंच पर नियुक्ति पत्र दिया। जिले के 10 मेधावियों का शिक्षक पद पर चयन हुआ।
Report : उवैस दानिश, सम्भल
लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान स्थित जुपिटर हॉल में आयोजित राज्य स्तरीय नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में सम्भल के युवाओं का जलवा देखने को मिला। ‘मिशन रोजगार’ के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 3,567 नवचयनित प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों, प्रवक्ताओं और सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस दौरान सम्भल के सैंधरी गांव निवासी आकाश कुमार को मुख्यमंत्री ने मंच पर बुलाकर अपने हाथों से नियुक्ति पत्र सौंपा।
सैंधरी पोस्ट हरथला निवासी सुरेंद्र सिंह के पुत्र आकाश कुमार का चयन टीजीटी शारीरिक शिक्षा पद पर हुआ है। उन्हें जनता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, सतपुरा में सहायक अध्यापक की जिम्मेदारी मिली है। मंच पर मुख्यमंत्री से नियुक्ति पत्र पाकर आकाश और उनके परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जिला विद्यालय निरीक्षक सीपी सिंह के नेतृत्व में समारोह में पहुंचे सम्भल के कुल 10 चयनित अभ्यर्थियों को शिक्षक पद पर नियुक्ति मिली। इनमें चार अभ्यर्थियों को गृह जनपद सम्भल, जबकि छह को दूसरे जिलों में तैनाती मिली है।
गृह जनपद में आकाश के अलावा जीवन दीप कौशिक, जगपाल और गुलशन को भी सेवा का अवसर मिला है। वहीं राहुल राय व भावना राठौर को बागपत, अब्दुल शारिक को बुलंदशहर, प्रिंसी चौधरी को बरेली, सुमित कुमार को रामपुर और मनीषा को सहारनपुर में तैनाती मिली है। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद नवनियुक्त शिक्षकों ने सफलता का श्रेय परिवार के सहयोग और चयन प्रक्रिया को दिया।
Also Click : सम्भल में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार चालान से मचा हड़कंप; 250 वाहन सीज
What's Your Reaction?