Lucknow: नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण, राजनाथ सिंह बोले- सीएम योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का भव्य लोकार्पण रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री

May 30, 2026 - 19:50
May 30, 2026 - 19:51
 0  7
Lucknow: नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण, राजनाथ सिंह बोले- सीएम योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान।
नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण, राजनाथ सिंह बोले- सीएम योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान।
  • 19 करोड़ की लागत से तैयार शौर्य वाटिका बनेगी राष्ट्रभक्ति और सैन्य गौरव का प्रेरणा केंद्र
  • 'वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया' से 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट' तक पहुंचा उत्तर प्रदेश : राजनाथ सिंह
  • कानून-व्यवस्था और विकास में योगी सरकार ने कायम की नई मिसाल, निवेशकों का बढ़ा भरोसा
  • रिकॉर्ड समय में पूरा हुआ प्रोजेक्ट, रक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री योगी और उनकी सरकार की सराहना की

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का भव्य लोकार्पण रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश की पहचान वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया के रूप में होती थी, लेकिन आज वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के रूप में हो रही है। उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन उत्तर प्रदेश के जनप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मजबूत नेतृत्व का नतीजा है। कभी उत्तर प्रदेश की पहचान गुंडाराज और बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था से होती थी। मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में आज का उत्तर प्रदेश बदल चुका है। 

19 करोड़ से लागत से 2 एकड़ से अधिक क्षेत्र में निर्मित नौसेना शौर्य वाटिका (नौसेना शौर्य संग्रहालय के द्वितीय चरण) का लोकार्पण किया गया है। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि नौसेना शौर्य वाटिका कोई साधारण पर्यटन स्थल नहीं है, बल्कि यह एक जीवंत प्रेरणा स्थल है। यह आने वाली पीढ़ियों को बताएगी कि देश की आजादी और सुरक्षा की क्या कीमत होती है। उन्होंने कहा कि नौ सेना शौर्य स्थल लखनऊ के लिए एक प्रेरणा स्थल तो बनेगा ही, साथ ही टूरिस्ट हब के रूप में भी बनेगा। यह लखनऊ की पहचान भी बनेगा। यह सब बढ़ते हुए उत्तर प्रदेश की तस्वीर है, जो हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि लखनऊ अब तहजीब और संस्कृति का शहर होने के साथ-साथ राष्ट्र भक्ति और सैन्य गौरव का भी प्रतीक बन रहा है। 

  • कभी यूपी की पहचान गुंडाराज और बिगड़ी कानून-व्यवस्था से होती थीः राजनाथ सिंह

रक्षामंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज जिस तरह से विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है, उसे आज हम सभी देख रहे हैं। हम सभी जानते हैं कि कभी उत्तर प्रदेश की पहचान गुंडाराज और बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था से होती थी। लोग भय से जीते थे और डर में अपनी जिंदगी गुजारते थे। निवेशक यूपी में आने से कतराते थे। वह सोचते थे कि यूपी में कानून व्यवस्था बद से बदतर है और अगर यूपी में हम इन्वेस्ट करेंगे तो गुंडों और बदमाशों के द्वारा परेशान किया जाएगा। राजनाथ सिंह ने कहा कि आज का उत्तर प्रदेश बदल चुका है, यह सिर्फ हम ही नहीं बल्कि पूरा हिंदुस्तान जानता है। 

  • मुख्यमंत्री योगी ने जिस तरीके से कानून व्यवस्था को संभाला, वह एक मिसालः रक्षामंत्री

रक्षामंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की ऐसी हालत हो गई थी कि यह वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया के लिए जाना जाने लगा था लेकिन आज उत्तर प्रदेश वन जिला वन प्रोडक्ट के लिए जाना जा रहा है, यह सबसे बड़ी विशेषता है। उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन किसी वजह से नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के जनप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मजबूत नेतृत्व का नतीजा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिस तरीके से प्रदेश की कानून व्यवस्था को संभाला है, वह अपने आप में एक मिसाल है। उत्तर प्रदेश जैसे प्रदेश की कानून-व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करना यह कोई साधारण बात नहीं है। 

  • यूपी अब लहलहा रहा हैः रक्षा मंत्री

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था के मोर्चे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जबरदस्त कामयाबी हासिल की है। उन्होंने कहा कि लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश की समस्त जनता यह अनुभव कर रही है कि उत्तर प्रदेश अब लहलहा रहा है। उत्तर प्रदेश अब जगमगा रहा है, उत्तर प्रदेश अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। रक्षामंत्री ने कहा कि जब शौर्य वाटिका का निर्माण प्रस्तावित हुआ था, तब योगी जी ने बहुत ही सकारात्मक प्रतिक्रिया दिखाई थी। 

  • मुख्यमंत्री योगी ने खुद की निगरानी तो रिकॉर्ड समय में पूरा हुआ काम

रक्षामंत्री ने कहा कि जो राष्ट्र अपनी सेनाओं का सम्मान करता है, वही दुनिया में सम्मान भी प्राप्त करता है। इस भाव को योगी जी ने अपने व्यक्तिगत हस्तक्षेप से इकाना स्टेडियम के पास और गोमती वेटलैंड से सटी यह प्राइम लोकेशन इस परियोजना के लिए उपलब्ध कराई है। जिस तेजी से योगी जी की सरकार ने बजट स्वीकृत किया है और हर अहम पड़ाव पर स्वयं इसकी निगरानी की। इसका नतीजा है कि इस काम को रिकॉर्ड समय में पूरा कराया गया है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी सरकार की सराहना करता हूं।

Also Read- Lucknow: एम्बुलेंस रिस्पॉन्स टाइम और कम करने के निर्देश, मुख्यमंत्री ने कहा- आपात स्थिति में हर मिनट महत्वपूर्ण।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।