Hardoi: मूसेपुर में फार्मर रजिस्ट्री कैंप आयोजित, किसानों को योजनाओं से जोड़ने की पहल।

जिलाधिकारी के आदेशानुसार उपनिदेशक कृषि के निर्देशन मे आज ग्राम सभा मूसेपुर ब्लाक बावन तहसील सदर में फार्मर रजिस्ट्री

By INA News Desk
Apr 13, 2026 - 19:58
27 Views
Hardoi: मूसेपुर में फार्मर रजिस्ट्री कैंप आयोजित, किसानों को योजनाओं से जोड़ने की पहल।
मूसेपुर में फार्मर रजिस्ट्री कैंप आयोजित, किसानों को योजनाओं से जोड़ने की पहल।

हरदोई:  जिलाधिकारी के आदेशानुसार उपनिदेशक कृषि के निर्देशन मे आज ग्राम सभा मूसेपुर ब्लाक बावन तहसील सदर में फार्मर रजिस्ट्री कैंप का आयोजन किया गया। कृषि विभाग द्वारा गांव-गांव में ऐसे शिविर लगाकर किसानों को सुविधा प्रदान की जा रही है। इस कैंप का उद्देश्य किसानों की खतौनी को आधार से जोड़कर उनकी फार्मर आईडी बनाना है।

प्रदेश सरकार की इस पहल से किसानों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल सकेगा। इनमें किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा योजना, तथा खाद-बीज और कृषि यंत्रों से संबंधित योजनाएं शामिल हैं। यह कैंप उन किसानों के लिए आयोजित किया जा रहा है जिनकी फार्मर रजिस्ट्री अभी तक नहीं हुई है। कैंप में कृषि विभाग के क्षेत्रीय कार्मिक प्राविधिक सहायक, कृषि प्रतीक त्रिवेदी, लेखपाल कुलदीप दीक्षित सहित कई किसान मौजूद रहे।

Also Read- Hardoi: भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ का सजीव प्रसारण, महिला आरक्षण पर जताई खुशी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow