Hardoi: पृथ्वी दिवस पर श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में पौधारोपण व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन।

पृथ्वी दिवस के अवसर पर श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान

Apr 22, 2026 - 16:49
38 Views
Hardoi: पृथ्वी दिवस पर श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में पौधारोपण व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन।
पृथ्वी दिवस पर श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में पौधारोपण व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन।

हरदोई: पृथ्वी दिवस के अवसर पर श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध लेखन तथा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझते हुए अपने विचारों को रंगों और शब्दों के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में बच्चों ने पृथ्वी को बचाने, हरियाली बढ़ाने, जल संरक्षण और स्वच्छता जैसे विषयों पर आकर्षक चित्र और निबंध प्रस्तुत किए। विद्यालय के प्रबंधक मुकेश सिंह ने कहा कि पृथ्वी हमारा एकमात्र घर है और इसकी सुरक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने छात्रों को प्राकृतिक संसाधनों के संतुलित उपयोग और प्रदूषण से बचाव के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

प्रधानाचार्या भूमिका सिंह ने बताया कि पृथ्वी दिवस का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में प्रकृति के प्रति लगाव बढ़ता है और वे पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित होते हैं। शिक्षकों ने भी बच्चों को दैनिक जीवन में छोटे-छोटे कदम अपनाने, जैसे पौधे लगाना, पानी बचाना और कूड़ा-कचरा निर्धारित स्थान पर डालना, जैसी आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने संकल्प लिया कि वे पृथ्वी को सुरक्षित रखने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान देंगे। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, जिनमें लक्ष्मी देवी, कविता गुप्ता, कोमल यादव, विनीता त्रिवेदी, मीनाक्षी सिंह, सोनम शुक्ला, ऐश्वर्या सिंह, अपर्णा श्रीवास्तव, मंशा वाजपेई, प्रज्ञा, सोनी शुक्ला, पूजा चौहान, नीलम, दीपमाला, क्षमा सिंह, रिचा, शिवानी, राम प्रकाश पांडे, अशोक कुमार गुप्ता, अभिनव सिंह, संजय कुमार, आयुष यादव सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Also Read- Lucknow: बेटी से लखपति दीदी तक- योगी सरकार ने महिलाओं के विकास को दी नई दिशा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow