भाजपा के 12 साल: सेवा, सुशासन और विकास का स्वर्णिम अध्याय, संभल में क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने गिनाईं उपलब्धियां
सम्भल: भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सम्भल के एकता विहार स्थित जिला कार्यालय
उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल: भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सम्भल के एकता विहार स्थित जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने मोदी सरकार की उपलब्धियों का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्ष देश के इतिहास में "सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण" के स्वर्णिम काल के रूप में दर्ज हो चुके हैं।
सिसोदिया ने कहा कि सरकार ने गरीबों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए मुफ्त राशन, आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य सुरक्षा, उज्ज्वला योजना के माध्यम से गैस कनेक्शन और प्रधानमंत्री आवास योजना के जरिए करोड़ों परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराए हैं। उन्होंने कहा कि देश में हाईवे, एक्सप्रेसवे, आधुनिक रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डों का अभूतपूर्व विकास हुआ है, जिससे भारत की कनेक्टिविटी विश्वस्तरीय बनी है। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने दावा किया कि भारत आज विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और मेक इन इंडिया व आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों ने देश को नई दिशा दी है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां विपक्ष परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति में उलझा रहा, वहीं भाजपा ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को धरातल पर उतारा है। प्रेस वार्ता के बाद आयोजित जिला बैठक में कार्यकर्ताओं को आगामी अभियानों के लिए जिम्मेदारियां सौंपते हुए सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया गया। बैठक में माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि मोदी सरकार ने बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया है और इसी कारण भारत आज विश्व में अपनी अलग पहचान बना चुका है। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह ने की तथा संचालन जिला महामंत्री हरिओम शर्मा ने किया। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Also Read- मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का पलड़ा भारी, संख्या बल के सामने विपक्ष पस्त
What's Your Reaction?




