Sambhal: नारी शक्ति मार्च के जरिए गूंजा 33% आरक्षण का मुद्दा, महिलाओं को सशक्त बनाने का संकल्प।
चंदौसी में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा द्वारा जोरदार तैयारी देखने को मिली। इसी क्रम में नगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता
उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल: चंदौसी में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा द्वारा जोरदार तैयारी देखने को मिली। इसी क्रम में नगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता के नेतृत्व में नारी शक्ति मार्च का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और बालिकाओं ने हिस्सा लिया। यह मार्च चंदौसी चौराहे से शुरू होकर सरस्वती विद्या मंदिर तक निकाला जाएगा, जिसमें छात्राओं की भागीदारी खास आकर्षण रही।
शिल्पी गुप्ता ने बताया कि 18 अप्रैल को प्रधानमंत्री द्वारा प्रस्तावित विशेष सत्र के मद्देनजर पार्टी स्तर पर लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। चार विधानसभाओं में सम्मेलन पूरे हो चुके हैं और अब चंदौसी विधानसभा में बनियाखेड़ा ब्लॉक पर अंतिम कार्यक्रम आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के तहत महिलाओं को भविष्य में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने की उम्मीद है, जिससे राजनीति में उनकी भागीदारी और सशक्त होगी। मार्च के दौरान बालिकाओं ने समाज को यह संदेश दिया कि महिलाओं को समान अधिकार और अवसर मिलना जरूरी है। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने कहा कि यह पहल किसी एक वर्ग या दल के लिए नहीं, बल्कि पूरे समाज की महिलाओं के हित में है—चाहे वे किसी भी धर्म या समुदाय से हों। वक्ताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि यह सरकार महिलाओं को सम्मान और अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है। अंत में “सशक्त नारी, सशक्त भारत” के संकल्प के साथ कार्यक्रम का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
Also Read- Lucknow : सर्वोदय विद्यालयों का यूपी में बढ़ा क्रेज, 10,790 सीटों के लिए 68 हजार से अधिक आवेदन
What's Your Reaction?









