Sitapur : महिला आरक्षण के समर्थन में सीतापुर की 5500 महिलाओं ने लखनऊ में भरी हुंकार, निकाली पदयात्रा

यह पदयात्रा नारी शक्ति वंदन अधिनियम और महिलाओं को संसद व विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने के प्रस्ताव के समर्थन में आयोजित की गई। इस दौरान बीजेपी नेताओं ने विपक्ष पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष ने इस महत्वपूर्ण विधेयक को रोक

Apr 21, 2026 - 22:08
 0  4
Sitapur : महिला आरक्षण के समर्थन में सीतापुर की 5500 महिलाओं ने लखनऊ में भरी हुंकार, निकाली पदयात्रा
Sitapur : महिला आरक्षण के समर्थन में सीतापुर की 5500 महिलाओं ने लखनऊ में भरी हुंकार, निकाली पदयात्रा

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला के नेतृत्व में जिले की लगभग 5500 से अधिक महिलाओं ने लखनऊ में आयोजित जन आक्रोश महिला पदयात्रा में हिस्सा लिया। यह पदयात्रा लखनऊ के पांच कालिदास मार्ग से विधानसभा तक निकाली गई, जिसमें पूरे प्रदेश से भारी संख्या में महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस बड़े आयोजन का नेतृत्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव और लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल ने किया।

यह पदयात्रा नारी शक्ति वंदन अधिनियम और महिलाओं को संसद व विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने के प्रस्ताव के समर्थन में आयोजित की गई। इस दौरान बीजेपी नेताओं ने विपक्ष पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष ने इस महत्वपूर्ण विधेयक को रोकने की कोशिश की है। जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा कि भाजपा हमेशा से महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के लिए खड़ी रही है, जबकि विपक्ष के लिए महिलाएं सिर्फ वोट बैंक हैं। उन्होंने संकल्प जताया कि भाजपा महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखेगी। इस मौके पर विधायक आशा मौर्य, मनीष रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रद्धा सागर सहित जया सिंह, रेखा वर्मा और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Also Click : Lucknow: होमगार्ड भर्ती परीक्षा और कानून व्यवस्था पर सीएम योगी करेंगे समीक्षा बैठक।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow