Deoband : शिक्षा के बिना जीवन अंधकार जैसा, छात्र अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दें- मौलाना कश्मीरी

उन्होंने छात्रों को नसीहत देते हुए कहा कि मदरसे धर्म के मजबूत केंद्र हैं, जहाँ से शिक्षा प्राप्त कर छात्र देश-विदेश में ज्ञान की रोशनी फैला रहे हैं। उन्होंने जोर दिया कि छात्रों को हर तरह के बहकावे से बचकर अपनी पढ़ाई और नेक कामों पर ध्यान देना चाहिए। संस्था के प्रबंधक मौ

Apr 21, 2026 - 22:05
 0  4
Deoband : शिक्षा के बिना जीवन अंधकार जैसा, छात्र अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दें- मौलाना कश्मीरी
Deoband : शिक्षा के बिना जीवन अंधकार जैसा, छात्र अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दें- मौलाना कश्मीरी

देवबंद स्थित इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम के वरिष्ठ उस्ताद मौलाना खिजर मोहम्मद कश्मीरी ने छात्रों से मेहनत और लगन के साथ शिक्षा हासिल करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना इंसान का जीवन अंधकारमय हो जाता है। इसलिए छात्रों को अपने मुख्य उद्देश्य पर ध्यान देना चाहिए। ईदगाह मार्ग पर स्थित दारुल उलूम फारूकिया में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मौलाना कश्मीरी ने छात्रों को हदीस की महत्वपूर्ण पुस्तक मुस्लिम शरीफ का पाठ पढ़ाया।

उन्होंने छात्रों को नसीहत देते हुए कहा कि मदरसे धर्म के मजबूत केंद्र हैं, जहाँ से शिक्षा प्राप्त कर छात्र देश-विदेश में ज्ञान की रोशनी फैला रहे हैं। उन्होंने जोर दिया कि छात्रों को हर तरह के बहकावे से बचकर अपनी पढ़ाई और नेक कामों पर ध्यान देना चाहिए। संस्था के प्रबंधक मौलाना नूरुलहुदा कासमी ने कहा कि आज के छात्र ही आने वाले कल का भविष्य हैं। उन्होंने बताया कि यहाँ से पढ़कर निकले छात्र आज बड़े संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने छात्रों से समय बर्बाद न करने और दूसरों को भी पढ़ाई के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर मौलाना अब्दुल रहीम बस्तवी, रहमतुल्लाह, मौलाना इस्तेखार कैरानवी और मुफ्ती रशीद समेत कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Also Click : Lucknow: होमगार्ड भर्ती परीक्षा और कानून व्यवस्था पर सीएम योगी करेंगे समीक्षा बैठक।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow