Deoband : गीता भवन में पंचमुखी हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित, धार्मिक अनुष्ठान के साथ हुई प्राण प्रतिष्ठा

देवबंद के गीता भवन में गीता प्रचार समिति सेवा ट्रस्ट द्वारा पंचमुखी हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत भवन के प्रांगण में चल रहे अखंड पाठ के समापन के साथ हुई। इसके बाद समिति के

Apr 21, 2026 - 22:04
 0  5
Deoband : गीता भवन में पंचमुखी हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित, धार्मिक अनुष्ठान के साथ हुई प्राण प्रतिष्ठा
Deoband : गीता भवन में पंचमुखी हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित, धार्मिक अनुष्ठान के साथ हुई प्राण प्रतिष्ठा

देवबंद के गीता भवन में गीता प्रचार समिति सेवा ट्रस्ट द्वारा पंचमुखी हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत भवन के प्रांगण में चल रहे अखंड पाठ के समापन के साथ हुई। इसके बाद समिति के अध्यक्ष अजय बंसल ने अपने परिवार के साथ मिलकर पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हनुमान जी की प्रतिमा को स्थापित किया।

मुख्य पुजारी विनय प्रकाश तिवारी ने पंचमुखी हनुमान जी की विशेष पूजा और भव्य आरती संपन्न कराई। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे, जिन्हें पूजा के बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस भक्तिमय वातावरण में राजू रस्तोगी, सुधीर गर्ग, सुशील कर्णवाल, अश्विनी गर्ग, दीपक गुप्ता और पंकज अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। महिलाओं ने भी भजन-कीर्तन कर कार्यक्रम में सहभागिता की।

Also Click : Lucknow: होमगार्ड भर्ती परीक्षा और कानून व्यवस्था पर सीएम योगी करेंगे समीक्षा बैठक।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow