Hardoi : श्री खाटू श्याम मंदिर के चतुर्थ वार्षिकोत्सव पर भव्य संकीर्तन, संत चित्र विचित्र महाराज ने की शुरुआत

संकीर्तन की शुरुआत नेहा शर्मा ने गणेश और सरस्वती वंदना से की। इसके बाद उन्होंने भजन गाए जैसे 'कितना प्यारा है श्रृंगार लेओ तेरी नजर उतार...', 'कर्म प्रभाव का लेखा जोखा बा

By INA News Desk
Jan 31, 2026 - 00:53
38 Views
Hardoi : श्री खाटू श्याम मंदिर के चतुर्थ वार्षिकोत्सव पर भव्य संकीर्तन, संत चित्र विचित्र महाराज ने की शुरुआत
भजन गाते हुए वृंदावन से आए प्रमुख रसिक संत श्री चित्र विचित्र जी महाराज
Advertisement
Advertisement

उत्तर प्रदेश के हरदोई में श्री खाटू श्याम मंदिर के चतुर्थ वार्षिकोत्सव के अवसर पर स्थानीय आर आर इंटर कॉलेज के मैदान में भव्य श्री खाटू श्याम संकीर्तन का आयोजन हुआ। वृंदावन के प्रमुख रसिक संत चित्र विचित्र जी महाराज, राजस्थान से आई भजन गायिका नेहा शर्मा और कानपुर से संदीप मस्ताना ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से भक्तों को बाबा श्याम का गुणगान करवाया।

संकीर्तन की शुरुआत नेहा शर्मा ने गणेश और सरस्वती वंदना से की। इसके बाद उन्होंने भजन गाए जैसे 'कितना प्यारा है श्रृंगार लेओ तेरी नजर उतार...', 'कर्म प्रभाव का लेखा जोखा बाबा तेरे हाथों में...'। इन भजनों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

फिर संदीप मस्ताना ने 'साँवरिया तेरा शुक्रिया...', 'लेने आजा खाटू वाले हरदोई के इस मोड़ पर...', 'होली खेल रहे बाके बिहारी आज रंग बरस रहा...', 'आयो सावरियो सरकार लीले पर चढ़के...', 'मोर छड़ी लहराये रे रसिया ओ सावरिया...', 'मेरे घर के आगे श्याम तेरा मंदिर बन जाये', 'तीन बाण के कलाधारी कला मुझे भी दिखा दे तू...', 'थारी हो रही जय जयकार श्याम' जैसे कई भजन सुनाए। इनसे भक्त नाचने लगे।इसके बाद वृंदावन के संत चित्र विचित्र जी महाराज ने भक्त प्रहलाद नगरी हरदोई को नमन करते हुए संकीर्तन शुरू किया। उन्होंने 'करुणामयी कृपा कीजिये श्री राधे', 'अकेली गई थी ब्रज में वहाँ मोर पंख वाला मिल गया बांसुरी वाला मिल गया', 'मेरी विनती यही है राधा रानी कृपा बनाये रखना', 'काली कमली वाला मेरा यार है मेरे मन के मोहन का वो दिलदार है', 'तू राधे राधे बोल जरा', 'हम हाथ उठा कर कहते है हम हो गए राधा रानी के', 'साँवरे को दिल में बसा कर तो देखो कभी वृंदावन आकर तो देखो', 'हमें राधे रानी तेरे नाम का सहारा' जैसे भजन गाए। इन भजनों ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

मंच पर पहुंचने पर श्याम ज्योति सेवा संस्था के अध्यक्ष अचल अग्रवाल, समर्थ शाह, राजेंद्र भाई पटेल, अमित अग्रवाल, सौरव गुप्ता, मुकेश मित्तल, अंकुर जिंदल, सुनील अग्रवाल, विजय अग्रवाल, रानू गुप्ता, रजनीश अग्रवाल, सौरव अग्रवाल, अमन सिंह, गौरव अग्रवाल ने संत चित्र विचित्र जी महाराज को माला और पटका पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आए भक्तों ने श्याम ज्योति सेवा समिति का शुक्रिया अदा किया कि उन्होंने प्रमुख रसिक संत को हरदोई वालों से मिलवाया।

Also Click : Ayodhya : अयोध्या में राम भक्तों का अभिनंदन करेगा भरत द्वार, 2024.90 लाख से बन रहे भरत द्वार का 90 फ़ीसदी कार्य पूरा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement