Hardoi: मारपीट में घायल व्यक्ति की मौत के मामले में 2 गिरफ्तार

By INA News Desk
Sep 11, 2024 - 21:09
83 Views
Hardoi: मारपीट में घायल व्यक्ति की मौत के मामले में 2 गिरफ्तार
Advertisement
Advertisement

Hardoi News INA.
कासिमपुर(Kasimpur) थाना इलाके में पुलिस ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने व इलाज के दौरान उसकी मौत हो जाने के मामले में 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते रविवार उसी के गांव के हेमनाथ पुत्र स्व. रतिराम निवासी गांव महमूदपुर धतिगढ़ा थाना कासिमपुर हरदोई ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि बीते 1 सितम्बर को निरंजन, गुड्डी, कौशव उर्फ मलिखे, जसवंत, शुभम, रामजी व श्याम जी ने उसके पिता के साथ लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया।

Also Read: Hardoi: दहेज को लेकर मारपीट में महिला की मौत, 2 गिरफ्तार

इलाज के लिए पहले उन्हें सीएचसी बेहदर और फिर जिला चिकित्सालय भेजा गया लेकिन हालत बिगड़ने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर भेज दिया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। इस मामले में पुलिस ने उक्त 7 नामजद लोगों में से रामजी और शुभम कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement