Hardoi: मानसिक स्वास्थ्य नीति, स्वच्छता, अग्नि सुरक्षा और दिव्यांगजन सुविधाओं का पूरा अनुपालन जरूरी होगा- अनुनय झा

स्वामी विवेकानन्द सभागार में आहूत बैठक में जिलाधिकारी अनुनय झा ने छात्रों की सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य और कोचिंग सेंटरों की निगरानी

Dec 29, 2025 - 18:07
60 Views
Hardoi: मानसिक स्वास्थ्य नीति, स्वच्छता, अग्नि सुरक्षा और दिव्यांगजन सुविधाओं का पूरा अनुपालन जरूरी होगा- अनुनय झा
मानसिक स्वास्थ्य नीति, स्वच्छता, अग्नि सुरक्षा और दिव्यांगजन सुविधाओं का पूरा अनुपालन जरूरी होगा- अनुनय झा

Hardoi: स्वामी विवेकानन्द सभागार में आहूत बैठक में जिलाधिकारी अनुनय झा ने छात्रों की सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य और कोचिंग सेंटरों की निगरानी को जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिये कि शिक्षण संस्थानों में ‘उम्मीद गाइडलाइन’, ‘मानोदर्पण’ और राष्ट्रीय आत्महत्या रोकथाम रणनीति के सख्त अनुपालन कराया जाये और जिले के सभी विश्वविद्यालय, कॉलेज, कोचिंग सेंटर और हॉस्टल से मानकों का शतप्रतिशत पालन करायें।

बैठक में जिलाधिकारी ने मानसिक स्वास्थ्य नीति, योग्य काउंसलर की उपलब्धता, भेदभाव निषेध, आपातकालीन सहायता, हॉस्टल सुरक्षा और अकादमिक प्रेशर हेल्पलाइन जैसे बिंदुओं पर चर्चा की तथा कहा कि कोचिंग संस्थानों के पंजीकरण-नवीनीकरण से पहले समिति द्वारा आवेदन की गहराई से जांच करेगी और शिक्षण संस्थानों में मानसिक स्वास्थ्य नीति, स्वच्छता, अग्नि सुरक्षा और दिव्यांगजन सुविधाओं का पूरा अनुपालन जरूरी होगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम, सिओ सिटी आदि संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi: अटल स्मृति सम्मेलन में अटल जी के विचारों को किया गया नमन।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow