Hardoi: अटल स्मृति सम्मेलन में अटल जी के विचारों को किया गया नमन। 

सांडी विधानसभा क्षेत्र के अहिरोरी ब्लॉक सभागार में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि मिश्रिख

By INA News Desk
Dec 29, 2025 - 15:02
36 Views
Hardoi: अटल स्मृति सम्मेलन में अटल जी के विचारों को किया गया नमन। 
अटल स्मृति सम्मेलन में अटल जी के विचारों को किया गया नमन। 

हरदोई: सांडी विधानसभा क्षेत्र के अहिरोरी ब्लॉक सभागार में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि मिश्रिख सांसद अशोक रावत तथा विशिष्ट अतिथि सांडी विधायक प्रभाष कुमार रहे।
मुख्य अतिथि अशोक रावत ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा प्रारंभ की गई जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि अटल जी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और संवेदनशील राजनीति का प्रतीक रहा है।

सांडी विधायक प्रभाष कुमार ने अटल जी द्वारा भारतीय जनता पार्टी की स्थापना, उनके ओजस्वी भाषणों, कविताओं तथा दूरदर्शी कार्यशैली को याद करते हुए कहा कि अटल जी के विचार आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख धर्मवीर सिंह पन्ने ने अतिथियों का स्वागत किया। सम्मेलन का संचालन जिला उपाध्यक्ष भाजपा प्रीतेश दीक्षित ने किया। इस अवसर पर अहिरोरी मंडल अध्यक्ष सालिकराम वर्मा, बाह्मणखेड़ा मंडल अध्यक्ष शिवाजी चंदेल, सुरसा मंडल अध्यक्ष श्याम मिश्रा सहित गौरव सिंह, श्याम सिंह, वीरेन्द्र सिंह, अनुभव सिंह, कपिल सिंह, रजनीश वर्मा, सोहन वर्मा, सुनील बाजपेई, प्रमोद पाल, सुनीत प्रजापति, रामसीत कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, ग्राम प्रधान एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- मोहन भागवत का हिंदू एकता का आह्वान- सनातन धर्म के पुनरुत्थान और विश्वगुरु भारत की जरूरत पर दिया जोर।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow