Hardoi: उधारी के विवाद में जहरीला पदार्थ खिलाया, मौत, पुलिस ने 1 को पकड़ा

By INA News Desk
Sep 11, 2024 - 21:10
108 Views
Hardoi: उधारी के विवाद में जहरीला पदार्थ खिलाया, मौत, पुलिस ने 1 को पकड़ा

Hardoi News INA.
हरपालपुर(Harpalpur) थाना इलाके में उधारी के विवाद को लेकर युवक को जहरीला पदार्थ खिलाने और फिर उसकी मौत हो जाने के मामले में पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बीते 27 जून को संतोष कुमारी पत्नी रतिराम निवासी कस्बा व थाना हरपालपुर हरदोई ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि रंजीत, राजू व मनोज पुत्रगण मिट्ठू निवासी कस्बा व थाना पाली हरदोई ने उधारी के विवाद में संतोष कुमारी के पुत्र को जहरीला पदार्थ खिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 3 नामजद अभियुक्तों में से उक्त रंजीत को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow