हरदोई: बड़ी कार्रवाई- 2 निरीक्षकों सहित 3 उपनिरीक्षक लाइन हाजिर, 17 को नई तैनाती मिली

एसपी ने इंस्पेक्टर इंद्रेश यादव को महिला संबंधी अपराध की विवेचना में लापरवाही बरतने के मामले में विभागीय कार्यवाही के बाद परिनिन्दा प्रविष्टि आने पर प्रभारी निरीक्षक बेहटागोकुल के पद से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया तो वहीं प्रभारी निरीक्षक पाली सुनी..

By INA News Desk
Dec 28, 2024 - 00:17
61 Views
हरदोई: बड़ी कार्रवाई- 2 निरीक्षकों सहित 3 उपनिरीक्षक लाइन हाजिर, 17 को नई तैनाती मिली
एसपी नीरज कुमार जादौन

By INA News Hardoi.
एसपी नीरज कुमार जादौन ने जिले के पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर कार्रवाई की है। एसपी ने 2 इंस्पेक्टर सहित 3 दरोगा को पुलिस लाइन हाजिर कर दिया। इसके अलावा उन्होंने 17 अन्य इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर रैंक के पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव के निर्देश जारी किए।

एसपी ने इंस्पेक्टर इंद्रेश यादव को महिला संबंधी अपराध की विवेचना में लापरवाही बरतने के मामले में विभागीय कार्यवाही के बाद परिनिन्दा प्रविष्टि आने पर प्रभारी निरीक्षक बेहटागोकुल के पद से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया तो वहीं प्रभारी निरीक्षक पाली सुनील कुमार दुबे को एक मामले में विवेचना के दौरान लापरवाही बरतने पर लाइन हाजिर कर दिया।

Also Read: हरदोई: एसपी ने दरोगा को सस्पेंड किया, एक मामले में लापरवाही करने पर हुई कार्रवाई

जबकि थानाध्यक्ष अतरौली नीरज कुमार को लंबी अवधि का अवकाश लेने पर पुलिस लाइन भेज दिया। थानाध्यक्ष सुरसा अनेक पाल सिंह को विवेचना में लापरवाही करने पर पुलिस लाइन भेजा। चौकी प्रभारी हरिहरपुर थाना टड़ियावां प्रेम प्रकाश मिश्रा को पुलिस लाइन भेजा।

इसके अलावा एसपी ने थाना बिलग्राम में नियुक्ति के दौरान घटित घटना को लेकर विभागीय कार्यवाही के बाद परिनिन्दा प्रविष्टि होने के कारण इंस्पेक्टर नारायण कुमार कुशवाहा को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शहर से DCRB शाखा का प्रभारी बनाया गया है। अतिरिक्त इसके एसपी के आदेश पर 10 निरीक्षकों व 6 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्रों में बदलाव किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow