हरदोई: धोखाधड़ी कर सफाईकर्मी के खाते से पैसे निकाले, पुलिस ने पकड़ा

शिकायती पत्र में बताया गया था कि हरदोई के मोहल्ला अशोक नगर, चीरपुरवा निवासी अमित कुमार पुत्र मुलायम ने अपने कुछ सहयोगियों की मदद से धोखाधड़ी कर सफाईकर्मी श्रीप्रकाश के बैंक ..

By INA News Desk
Dec 27, 2024 - 22:38
96 Views
हरदोई: धोखाधड़ी कर सफाईकर्मी के खाते से पैसे निकाले, पुलिस ने पकड़ा

By INA News Hardoi.
पुलिस ने धोखाधड़ी कर सरकारी सिस्टम में सेंध लगाते हुए एक सफाईकर्मी के बैंक खाते से पैसे निकाल लेने वाले शातिर को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इसकी शिकायत ब्लॉक मल्लावां में सहायक विकास अधिकारी के पद पर तैनात अवधेश कुमार(निवासी राजाजीपुरम आवास विकास कॉलोनी लखनऊ, दक्षिणी) ने पुलिस से की थी, जिसके बाद यह कार्रवाई पुलिस ने की। शिकायती पत्र में बताया गया था कि हरदोई के मोहल्ला अशोक नगर, चीरपुरवा निवासी अमित कुमार पुत्र मुलायम ने अपने कुछ सहयोगियों की मदद से धोखाधड़ी कर सफाईकर्मी श्रीप्रकाश के बैंक खाते से पैसे निकाल लिए थे। इसी मामले में पुलिस अमित कुमार व एक अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज किया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उक्त अमित को गिरफ्तार कर लिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow