हरदोई: एसपी ने दरोगा को सस्पेंड किया, एक मामले में लापरवाही करने पर हुई कार्रवाई

जांच के दौरान दरोगा विनोद कुमार शर्मा ने इस मामले में न तो अभियोग दर्ज किया और न ही घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया। जबकि दोनों पक्षों पर सुलह-समझौते का दबाव बनाया गया। उक्त मामले में यथोचित कार्रवाई न करने व लापरवाही...

By INA News Desk
Dec 27, 2024 - 23:57
181 Views
हरदोई: एसपी ने दरोगा को सस्पेंड किया, एक मामले में लापरवाही करने पर हुई कार्रवाई
एसपी नीरज कुमार जादौन

By INA News Hardoi.
एसपी नीरज कुमार जादौन ने एक मामले में यथोचित कार्रवाई न करने व लापरवाही बरतने पर एक दरोगा को सस्पेंड कर दिया। दरअसल बीते 14 दिसंबर पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई थी। जिसकी जांच कोतवाली शहर थाना क्षेत्र की राधानगर चौकी इंचार्ज विनोद कुमार शर्मा को मिली थी। जिसकी जांच के दौरान दरोगा विनोद कुमार शर्मा ने इस मामले में न तो अभियोग दर्ज किया और न ही घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया। जबकि दोनों पक्षों पर सुलह-समझौते का दबाव बनाया गया। उक्त मामले में यथोचित कार्रवाई न करने व लापरवाही बरतने को लेकर एसपी ने दरोगा विनोद कुमार शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement