Lucknow : मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने किया औचक निरीक्षण, 1.60 करोड़ की अनियमितता पर उच्च स्तरीय जांच के आदेश
मंत्री ने निगम और फेडरेशन के सभी जलाशयों की नीलामी, वर्तमान स्थिति, आय-व्यय, अभिलेख और मालखाने के दस्तावेजों की जांच की। निरीक्षण में पीलीभीत के शारदा सागर
उत्तर प्रदेश के मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने मत्स्य विभाग के कार्यालयों और परिसंपत्तियों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं सामने आईं। उत्तर प्रदेश मत्स्य विकास निगम लिमिटेड में अधिकांश कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।
महानिदेशक मत्स्य के. धनलक्ष्मी और निदेशक मत्स्य एन.एस. रहमानी मौजूद रहे। मुख्य वित्तीय अधिकारी निरीक्षण के समय कार्यालय में नहीं थे और उन्होंने बताया कि वे गोमती हैचरी के पूर्व निर्धारित निरीक्षण में गए थे।
मंत्री ने निगम और फेडरेशन के सभी जलाशयों की नीलामी, वर्तमान स्थिति, आय-व्यय, अभिलेख और मालखाने के दस्तावेजों की जांच की। निरीक्षण में पीलीभीत के शारदा सागर जलाशय में विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेकेदारों द्वारा लगभग 1 करोड़ 60 लाख रुपये की अनियमितता कर राजस्व को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया।
मंत्री ने तुरंत उच्च स्तरीय जांच समिति बनाने के निर्देश दिए और जांच पूरी होने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। चक मल्हौरी में मत्स्य विभाग की परिसंपत्ति (गाटा संख्या 16, ऊसर ग्राम चक मल्हौरी, तहसील सदर, क्षेत्रफल 0.734 हेक्टेयर) का भी निरीक्षण किया गया।
यहां करीब 3000 वर्ग फुट भूमि पर एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा अवैध कब्जा पाया गया। इस भूमि का सर्किल रेट 10,000 रुपये प्रति वर्ग फुट से अधिक है। मंत्री ने राजस्व क्षति और अवैध कब्जों पर कड़ा रुख अपनाते हुए जांच और कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए।
Also Click : Bajpur : बाजपुर में लकड़ी तस्कर को अवैध 12 बोर बंदूक के साथ गिरफ्तार किया
What's Your Reaction?











