Lucknow : अंबेडकरनगर और गोंडा में मत्स्य विभाग के स्टाफ पर भ्रष्टाचार के आरोप, सभी को मुख्यालय से संबद्ध किया
मंत्री के निर्देश पर अंबेडकरनगर के पूरे स्टाफ को लखनऊ मत्स्य निदेशालय से संबद्ध कर दिया गया। इसमें सहायक निदेशक मत्स्य श्वेता सिंह, ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक सुनीता सिंह और मत्स्य
उत्तर प्रदेश के मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने जनपद अंबेडकरनगर और गोंडा में मत्स्य विभाग के कर्मचारियों पर प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, निषादराज बोट योजना और मत्स्य पालक कल्याण कोष जैसी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही, ढिलाई और भ्रष्टाचार की शिकायतों पर सख्त कार्रवाई की। प्राथमिक जांच में आरोप गंभीर पाए गए।
मंत्री के निर्देश पर अंबेडकरनगर के पूरे स्टाफ को लखनऊ मत्स्य निदेशालय से संबद्ध कर दिया गया। इसमें सहायक निदेशक मत्स्य श्वेता सिंह, ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक सुनीता सिंह और मत्स्य निरीक्षक मोहम्मद अशरफ (उर्दू अनुवादक) शामिल हैं। गोंडा में मत्स्य पालक विकास अभिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशांत कुमार को भी मुख्यालय से संबद्ध किया गया।
मंत्री ने कहा कि सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भ्रष्टाचार या जनता को परेशान करने की कोई शिकायत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनसेवा सबसे ऊपर है। पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित सरकार की मुख्य प्रतिबद्धता है।
यह कार्रवाई हाल में कानपुर मंडल में की गई कार्रवाई के बाद हुई है, जहां समान शिकायतों पर सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्यालय संबद्ध किया गया था और एक वरिष्ठ मत्स्य निरीक्षक को निलंबित किया गया था।
Also Click : Bajpur : बाजपुर में लकड़ी तस्कर को अवैध 12 बोर बंदूक के साथ गिरफ्तार किया
What's Your Reaction?











