Lucknow : पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग में 25 शिकायतों पर जनसुनवाई, कई मामलों का निपटारा

आजमगढ़ के सोहित यादव के मामले में उपजिलाधिकारी ने बताया कि भूमि सीमांकन और पत्थरगड़ी कराकर प्रकरण निपटा दिया गया है। सहारनपुर के राजीव सैनी की शिकायत पर विकास

Feb 19, 2026 - 21:11
21 Views
Lucknow : पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग में 25 शिकायतों पर जनसुनवाई, कई मामलों का निपटारा
Lucknow : पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग में 25 शिकायतों पर जनसुनवाई, कई मामलों का निपटारा

लखनऊ में उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा ने इंदिरा भवन स्थित कार्यालय में विभिन्न जिलों से आई 25 शिकायतों और पत्रावलियों पर जनसुनवाई की। सुनवाई में कई मामलों का निपटारा किया गया। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए और कुछ मामलों में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की गई।

लखनऊ के रामआसरे सिंह की शिकायत पर कौशल विकास मिशन में उपनिदेशक पद पर चयन के बावजूद कार्यभार न मिलने का मामला उठा। निदेशक की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई गई और उपस्थित अधिकारी को कार्यभार दिलाने के बाद आयोग को सूचना देने के निर्देश दिए।

आजमगढ़ के सोहित यादव के मामले में उपजिलाधिकारी ने बताया कि भूमि सीमांकन और पत्थरगड़ी कराकर प्रकरण निपटा दिया गया है। सहारनपुर के राजीव सैनी की शिकायत पर विकास प्राधिकरण द्वारा नक्शा पास न करने का मामला सुना गया। पैरामाउंट हाउसिंग सोसाइटी के निदेशक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए गए।

बाराबंकी के प्रवीन कुमार के मामले में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि निष्पक्ष जांच के लिए विवेचना क्षेत्राधिकारी फतेहपुर से हटाकर हैदरगढ़ को सौंपी गई है। बरेली के जगन्नाथ प्रसाद गंगवार के प्रकरण में अधिकारियों ने कहा कि प्लॉट आवंटन के बाद रजिस्ट्री कर कब्जा लिया जा सकता है, जिससे शिकायत निपट गई। बाकी मामलों में भी अधिकारियों को जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

Also Click : Bajpur : बाजपुर में लकड़ी तस्कर को अवैध 12 बोर बंदूक के साथ गिरफ्तार किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow