Hardoi : संडीला में भाजपा नेता अजय कुमार सिंह आदित्य ने किसानों को हंसिया, दरेती और गमछा बांटे
अजय कुमार सिंह आदित्य ने कहा कि किसान समृद्ध होगा तो गांव समृद्ध होगा और गांव समृद्ध होगा तो देश मजबूत बनेगा। कार्यक्रम में गांव के सभी किसान, महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे
हरदोई जिले की 161 विधानसभा संडीला क्षेत्र के ग्राम पंचायत छावन मजरा गौढी, रमकोट्टटा में भाजपा नेता अजय कुमार सिंह आदित्य ने किसानों को 415 हंसिया, दरेती और गमछा वितरित किए।
इन सामानों को पाकर किसान काफी खुश हुए और नेता के प्रति आभार जताया। अजय कुमार सिंह आदित्य ने कहा कि किसान समृद्ध होगा तो गांव समृद्ध होगा और गांव समृद्ध होगा तो देश मजबूत बनेगा।
कार्यक्रम में गांव के सभी किसान, महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे मौजूद रहे। रामकुमार रावत, दिनेश, रामदयाल रावत, नन्हक्के रावत, अमित, ब्रजकिशोर, कमलेश, श्री राम रावत, मन्नू, मूलचंद्र, कन्हाई, शिवदयाल, टीकाराम, राजेन्द्र गौतम, रमेश गौतम, राजेश गौतम, भैयालाल रावत सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।
Also Click : Bajpur : बाजपुर में लकड़ी तस्कर को अवैध 12 बोर बंदूक के साथ गिरफ्तार किया
What's Your Reaction?











