Hardoi News: योगी सरकार प्रदेश को भारत का श्रेष्ठ प्रदेश बनाने का काम कर रही है- आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल

जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि देश की मोदी सरकार देश को दुनिया का श्रेष्ठ देश बनाने का कार्य कर रही है तो वहीं प्रदेश की योगी सरकार उत्तर प्रदेश को भारत को श्रेष्ठ प्रदेश बनाने का...

By INA News Desk
Apr 4, 2025 - 00:22
32 Views
Hardoi News: योगी सरकार प्रदेश को भारत का श्रेष्ठ प्रदेश बनाने का काम कर रही है- आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल

Report: मुकेश सिंह

By INA News Hardoi.

संडीला: कस्बे में आयोजित होली मिलन समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम मे संबोधित करते हुए लोगों से आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा, योगी सरकार प्रदेश को भारत का श्रेष्ठ प्रदेश बनाने का काम कर रही है। योगी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण हो जाने पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई व शुभकामनाएं दी।जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि देश की मोदी सरकार देश को दुनिया का श्रेष्ठ देश बनाने का कार्य कर रही है तो वहीं प्रदेश की योगी सरकार उत्तर प्रदेश को भारत को श्रेष्ठ प्रदेश बनाने का कार्य कर रही है।क्षेत्रीय विधायक अलका सिंह अर्कवंशी ने प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियां के बारे में जानकारियां दी और कहा कि भाजपा सरकार में बेरोजगारों को नौकरियां मील रही हैं।इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख कुंवर बीरेंद्र सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अमित गुप्ता , नगर अध्यक्ष रमन जायसवाल, संजय जयसवाल, प्रमोद सिंह,विनोद द्विवेदी, अभय गुप्ता, महेंद्र सिंह, अतुल तिवारी, सिद्ध प्रताप मौर्य, सहित सैकड़ो कार्यकर्ता होली मिलन समारोह में मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow