Lucknow News: मातृभूमि पर अपने प्राणों की आहूति देने वाले अमर शहीदों के जीवन से युवा पीढ़ी प्रेरणा प्राप्त कर सकेगी - जयवीर सिंह 

लखनऊ के कैंटोनमेंट स्थित स्मृतिका वार मेमोरियल में 8.95 करोड़ रूपये की लागत से लाइट एण्ड साउण्ड शो की शुरूआत होगी....

Apr 4, 2025 - 10:16
52 Views
Lucknow News: मातृभूमि पर अपने प्राणों की आहूति देने वाले अमर शहीदों के जीवन से युवा पीढ़ी प्रेरणा प्राप्त कर सकेगी - जयवीर सिंह 

लखनऊ: मातृभूमि की सेवा में अपने प्राणो की आहूति देने वाले शहीदों के बलिदान और पराक्रम को युवा पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए कैन्टोनमेंट क्षेत्र में स्थित स्मृतिकावार मेमोरियल में शीघ्र ही लेजर लाइट एण्ड साउण्ड शो की शुरूआत की जायेगी। इस परियोजना पर 8.95 करोड़ रूपये का खर्च आयेगा, जिसमें से 02 करोड़ रूपये की धनराशि जारी कर दी गयी है। वार मेमोरियल में लाइट एण्ड साउण्ड शो के माध्यम से शहीदों के जीवन तथा उनके द्वारा देश के लिए की गयी सेवाओं को दर्शाया जायेगा। दर्शक मनोरंजन के साथ राष्ट्र प्रेम की भावना को आत्मसात कर सकेंगे।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि लखनऊ ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है। एक नई पहल के तहत स्मृतिका वार मेमोरियल में लेजर लाइट एंड साउंड शो की शुरुआत की जाएगी। इस शो के माध्यम से पर्यटकों को ऐतिहासिक घटनाओं और वीरता की गाथाओं से अवगत कराया जाएगा, जिससे लखनऊ का पर्यटन और अधिक आकर्षक बनेगा। उन्होंने बताया कि लखनऊ में पर्यटकों के लिए कई ऐतिहासिक दर्शनीय स्थल हैं। पर्यटन विभाग नई पहल के माध्यम से दर्शकों को एक और मनोरंजन का केन्द्र देने की तैयारी की है।

Also Read- Lucknow News: 'सरस मेला': सांस्कृतिक आयोजनों, कारीगरी और हस्तशिल्प का अनूठा संगम उत्तराखंड भवन में

पर्यटन मंत्री ने बताया कि स्मृतिका वार मेमोरियल में लेजर लाइट एंड साउंड शो पर्यटकों के लिए एक अनूठा अनुभव होगा, जहां वे शहीदों की वीरता को आधुनिक तकनीक की मदद से देख-सुन सकेंगे। यह पहल न केवल शहीदों को सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि युवाओं में देशभक्ति और जागरूकता बढ़ाने का भी सशक्त माध्यम साबित होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow