Hapur : बोर्ड परीक्षा से लौट रहे छात्रों की स्कूटी से छोटा हाथी की टक्कर, एक की मौत, दो घायल

जिले के धौलाना क्षेत्र में पिलखुवा रोड पर तहसील के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। राजपूताना इंटर कॉलेज से दसवीं की बोर्ड परीक्षा देकर स्कूटी पर घर लौट रहे तीन छात्रों की साम

Feb 18, 2026 - 23:15
55 Views
Hapur : बोर्ड परीक्षा से लौट रहे छात्रों की स्कूटी से छोटा हाथी की टक्कर, एक की मौत, दो घायल
Hapur : बोर्ड परीक्षा से लौट रहे छात्रों की स्कूटी से छोटा हाथी की टक्कर, एक की मौत, दो घायल

हापुड़ जिले के धौलाना क्षेत्र में पिलखुवा रोड पर तहसील के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। राजपूताना इंटर कॉलेज से दसवीं की बोर्ड परीक्षा देकर स्कूटी पर घर लौट रहे तीन छात्रों की सामने से आ रहे छोटा हाथी वाहन से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी के टुकड़े उड़ गए और तीनों छात्र सड़क पर दूर जा गिरे। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों की मदद की। हादसे में 18 वर्षीय जुवैर पुत्र इकबाल निवासी धौलाना हनुमान मूर्ति के सामने वाली गली की मौके पर मौत हो गई। उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस ने उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी और छोटा हाथी वाहन को कब्जे में लेकर थाने ले जाया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। मृतक जुवैर के घर में शोक की लहर है। परिवार सदमे में है। जिस बेटे को सुबह परीक्षा के लिए विदा किया था उसकी मौत की खबर ने सबको तोड़ दिया। मोहल्ले में भी शोक व्याप्त है। स्थानीय लोग कहते हैं कि पिलखुवा रोड पर तेज रफ्तार और भारी वाहनों की वजह से अक्सर हादसे होते हैं। सुरक्षा और ट्रैफिक नियंत्रण की मांग कई बार उठी लेकिन स्थिति नहीं बदली।

Also Click : Deoband : देवबंद में आवारा कुत्तों का आतंक, स्कूल जा रहे दो भाइयों पर हमला, छोटा बच्चा गंभीर घायल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow