Gonda : भूमि विवाद में एकपक्षीय कार्रवाई के आरोप में परसपुर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

पीड़ित पक्ष का कहना है कि जमीन विवाद में दोनों पक्षों के बीच पैसे का लेन-देन हुआ था। फिर भी थाने ने केवल एक पक्ष के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की। आरोप है कि पीड़ित को थाने पर बिठा

By INA News Desk
Feb 18, 2026 - 23:13
19 Views
Gonda : भूमि विवाद में एकपक्षीय कार्रवाई के आरोप में परसपुर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर
Gonda : भूमि विवाद में एकपक्षीय कार्रवाई के आरोप में परसपुर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

गोंडा जिले के परसपुर थाना क्षेत्र में भूमि विवाद के एक मामले में थानाध्यक्ष पर एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप लगने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने परसपुर थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। मामले की विभागीय जांच क्षेत्राधिकारी करनैलगंज अभिषेक दवाच्या को सौंपी गई है।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि जमीन विवाद में दोनों पक्षों के बीच पैसे का लेन-देन हुआ था। फिर भी थाने ने केवल एक पक्ष के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की। आरोप है कि पीड़ित को थाने पर बिठाकर दूसरे पक्ष के पक्ष में जमीन का बैनामा कराने के लिए दबाव डाला गया। विवादित जमीन का पहले बैनामा हुआ था लेकिन मुकदमे में एक पक्ष हार गया। हारने के बाद उसने दी गई रकम वापस मांगी। आरोप है कि बैनामा कराने वाले ने रकम लौटाने के बजाय दूसरी जमीन देने की बात कही। इसी से विवाद बढ़ा और पुलिस की भूमिका पर सवाल उठे।

पीड़ित ने कुछ दिन पहले पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया और निष्पक्ष जांच की मांग की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर किया। एसपी ने कहा कि आरोपों की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होगी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर कड़ी विभागीय कार्रवाई होगी। नए थानाध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना कोतवाली देहात कमल शंकर चतुर्वेदी को परसपुर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस कार्रवाई से जिले में पुलिस महकमे में हलचल मची है। अब जांच रिपोर्ट पर सबकी नजर है।

Also Click : Deoband : देवबंद में आवारा कुत्तों का आतंक, स्कूल जा रहे दो भाइयों पर हमला, छोटा बच्चा गंभीर घायल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow