Deoband : नो-हेलमेट, नो-फ्यूल- पेट्रोल पंपों पर तैनात रहे पुलिसकर्मी, बिना हेलमेट वापस लौटाए बाइक चालक, नहीं मिला तेल

शनिवार को स्थानीय पुलिस ने दुपहिया वाहन चालकों को जागरुक करने के लिए अभियान चलाया, जिसके चलते नगर क्षेत्र के सभी पेट्रोल पंपों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे, साफ

Oct 4, 2025 - 22:30
33 Views
Deoband : नो-हेलमेट, नो-फ्यूल- पेट्रोल पंपों पर तैनात रहे पुलिसकर्मी, बिना हेलमेट वापस लौटाए बाइक चालक, नहीं मिला तेल
Deoband : नो-हेलमेट, नो-फ्यूल- पेट्रोल पंपों पर तैनात रहे पुलिसकर्मी, बिना हेलमेट वापस लौटाए बाइक चालक, नहीं मिला तेल

देवबंद। हेलमेट के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए पुलिस ने सख्ती करनी शुरु कर दी है। शनिवार को नगर क्षेत्र के सभी पेट्रोल पंपों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे, बिना हेलमेट के फ्यूल डलवाने पहुंचे बाइक चालकों को तेल लिए बिना ही वापस लौटना पड़ा।पिछले लंबे समय से पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए जरुरी हेलमेट को लेकर जागरूकता अभियान चला रही है, कई तरह की गाइड लाइन भी जारी की जाती रही हैं, लेकिन लोग खुद की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है।शनिवार को स्थानीय पुलिस ने दुपहिया वाहन चालकों को जागरुक करने के लिए अभियान चलाया, जिसके चलते नगर क्षेत्र के सभी पेट्रोल पंपों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे, साफ संदेश था नो हेलमेट, नो फ्यूल जिसके चलते बाइक चालकों को बिना तेल डलवाए ही वापस लौटना पड़ा। अधिकारियों ने पेट्रोप पंप कर्मचारियों को सख्त नसीहत की है कि बिना हेलमेट किसी भी दुपहिया वाहन को पेट्रोल न दिया जाए।

Also Click : Sambhal : संभल में भयानक सड़क हादसा- जोया रोड पर पिकअप ने मारी बाइक को टक्कर, एक युवक की मौत, दो घायल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow